एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 53,000 के पार, Nifty 15,800 के ऊपर निकला

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के बढ़ाने के फैसले के बावजूद भारतीय बाजार आज ऊपरी स्तर पर खुले हैं.

Stock Market Opening: शेयर बाजार (Stock Market) में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के कल ब्याज दरों में इजाफा करने के बावजूद भारतीय बाजार ने गिरावट की आशंकाओं को दरकिनार किया है. स्टॉक मार्केट में आज हैवीवेट्स शेयरों के उछाल के सहारे बाजार ने ऊपरी दायरे में मजबूती हासिल की हुई है. 

कैसे खुला बाजार
घरेलू शेयर बाजार आज शानदार तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा है. आज के ट्रेड में बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) खुलते ही 53,000 के पार हो गया है. सेंसेक्स की शुरुआत 477.52 अंक यानी 0.91 फीसदी की उछाल के साथ 53,018.91 पर हुई .एनएसई के निफ्टी (Nifty) में आज 140.10 अंक यानी 0.89 फीसदी की बढ़त के बाद 15,832.25 पर कारोबार खुला है. 

शुरुआती कारोबार में ही 500 अंक उछला सेंसेक्स
आज बाजार की ओपनिंग मिनट्स में सेंसेक्स ने 500 अंक से ज्यादा का उछाल हासिल कर लिया था और 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 503.78 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद 53,045.17 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी ने 143.20 अंकों की तेजी के बाद 0.91 फीसदी ऊपर 15,835 के रेट पर कारोबार दिखाया है.

निफ्टी का हाल
निफ्टी में आज जोरदार तेजी है और चौतरफा ग्रीन जोन में ट्रेड बना हुआ है. निफ्टी 50 के 50 में 43 शेयर तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं और केवल 7 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. बैंक निफ्टी में 277.85 अंक यानी 0.83 फीसदी की उछाल के बाद 33616 के लेवल पर ट्रेड चल रहा है. बैंकिंग शेयरों में आज अच्छी मजबूती बनी हुई है.

सेक्टरवार शेयरों का हाल
आज निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं और सबसे ज्यादा 1.57 फीसदी का उछाल मीडिया शेयरों में है. पीएसयू बैंक शेयर 1.11 फीसदी ऊपर हैं. रियलटी और मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज सभी सेक्टर्स में तेजी देखी जा रही है.

आज के बढ़ने वाले शेयर्स
आज ज्यादातर हैवीवेट्स शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है और निफ्टी के शेयरों की बात करें तो रिलायंस 1.91 फीसदी चढ़ा है. मारुति 1.56 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 1.24 फीसदी की बढ़त पर है. बजाज फाइनेंस 1.18 फीसदी उछला है और अपोलो हॉस्पिटल 1.13 फीसदी की जबरदस्त तेजी पर कारोबार कर रहा है. 

आज के गिरने वाले शेयरों का हाल
आज निफ्टी में ओएनजीसी 1.82 फीसदी और भारती एयरटेल 0.84 फीसदी टूटा है. पावरग्रिड 0.81 फीसदी और नेस्ले 0.31 फीसदी गिरावट पर है. हिंडाल्को में 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड हो रहा है.

ये भी पढ़ें

Rupee Opening: रुपये में हल्की मजबूती, 4 पैसे की तेजी पर खुलकर 78.03 रुपये प्रति डॉलर पर आया

SBI Home Loan Costly: एसबीआई ने महंगा किया होम लोन, एक झटके में बढ़ा दी इतनी दरें, जानें आप पर असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget