एक्सप्लोरर

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा

सोशल मीडिया के जरिए कई लोग धोखाधड़ी का शिकार आजकल हो रहे हैं. ऐसे ही एक स्कैम में फंसकर 71 साल के बुजुर्ग ने अपनी जमां पूंजी में से 16 लाख रुपये गंवा दिए. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला.

सोशल मीडिया के जरिए आजकल बहुत से फ्रॉड के केस सामने आते रहते हैं. खासतौर से इसके जरिए लोग बुजुर्गों को निशाना बनाते हैं. ऐसा ही एक मामल हाल ही में सिंगापुर से सामने आया है. जहां 71 साल के एक बुजुर्ग के साथ ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी हो गई है. ठगों ने उनसे 21,688 सिंगापुर डॉलर (करीब 16 लाख रुपये) ठग लिए.

इस धोखाधड़ी के बाद बुजुर्ग के पास रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट Mothership के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान सिर्फ मिस्टर यांग के नाम से हुई है.

फेसबुक से ऐसे हुई ठगी
रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त के आखिरी हफ्ते में मिस्टर यांग ने फेसबुक पर एक एड देखा. जिसमें लॉटरी में पक्की जीत दिलाने का दावा किया गया था. विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन शुरू में बात नहीं हो सकी. कुछ दिनों बाद सितंबर की शुरुआत में ठगों ने खुद उन्हें फोन किया.

फोन करने वालों ने दावा किया कि सिंगापुर की लॉटरी कंपनी Singapore Pools में उनके जान-पहचान के लोग हैं. वो लॉटरी के नतीजे घोषित होने से पहले ही जीतने वाले नंबर बता सकते हैं.

जीत का लालच देकर मांगे पैसे
ठगों ने यांग से पहले ही पैसे जमा करने को कहा. जब उन्होंने बताया कि उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं, तो ठगों ने फीस कम कर दी. उन्होंने खाता खोलने के लिए 500 सिंगापुर डॉलर और लॉटरी के पांच सेट नंबर देने के लिए 500 सिंगापुर डॉलर और मांगे. ठगों ने भरोसा दिलाया कि इन नंबरों के जरिए उन्हें 3 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 2.2 करोड़ रुपये) का जैकपॉट मिल सकता है. लेकिन 5 सितंबर को लॉटरी के नतीजे आए तो उनके किसी भी नंबर पर इनाम नहीं निकला.

फर्जी चेक दिखाकर दोबारा ठगी
जब बुजुर्ग ने ठगों से इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने एक नई कहानी बना दी. ठगों ने कहा कि नंबरों में गड़बड़ी हुई है और असल में यांग ने पहला इनाम जीत लिया है. अपने दावे को सच दिखाने के लिए उन्होंने 3 लाख सिंगापुर डॉलर का एक चेक भी भेजा. इसके बाद ठगों ने इनाम की रकम देने के नाम पर उनसे एक्स्ट्रा शुल्क और टैक्स मांगा. बुजुर्ग उनकी बातों से फंस गए और उन्होंने 7,840 सिंगापुर डॉलर का भुगतान कर दिया.

सारी जमापूंजी हो गई खत्म
बुजुर्ग ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. उधर यांग फिलहाल बेरोजगार हैं. ठगी में अपनी जमापूंजी गंवाने के बाद अब उनके पास रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए भी रुपये नहीं बचे हैं. उन्होंने बताया कि अब वो गुजारा करने के लिए सिर्फ इंस्टेंट नूडल्स और ब्रेड जैसी जरूरी चीजें ही खरीद पा रहे हैं.

ये भी पढें: 8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget