एक्सप्लोरर

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?

बिहार में आठ सीटों पर विधान परिषद सदस्य के लिए चुनाव होना है. करीब 150 प्रत्याशी मैदान में हैं. अनंत सिंह, सूरजभान सिंह और आनंद मोहन अलग-अलग प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं.

बिहार में शुक्रवार (23 अक्टूबर) को आठ सीटों पर एमएलसी का चुनाव होने वाला है. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र है. इस चुनाव में एक अलग तस्वीर भी दिख रही है. बिहार के जो बाहुली नेता हैं वो अपने-अपने चहेते प्रत्याशियों के समर्थन में जुटे हैं. अनंत सिंह से लेकर आनंद मोहन और सूरजभान सिंह तक की अपनी-अपनी पसंद है. मैदान में 150 प्रत्याशी हैं.

पटना स्नातक सीट से मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह चाहते हैं कि डॉ. अनुज सिंह की जीत हो. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है. अनंत सिंह शुरू से ही अनुज कुमार के समर्थन में हैं. जेडीयू ने इस सीट से नीरज कुमार को कैंडिडेट बनाया है. पार्टी की ओर से कई बार समझौते का प्रयास हुआ लेकिन अनंत सिंह नहीं माने.

आनंद मोहन भी कर रहे बगावत

दूसरी ओर पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन भी बगावत पर उतरे हुए हैं. कई बार वे जेडीयू के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं. इस एमएलसी चुनाव में एक नहीं वह तीन-तीन प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं और एनडीए के प्रत्याशियों को हराने के मूड में हैं. 

आनंद मोहन कोसी इलाके से आते हैं. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी राजेश रंजन को उन्होंने पूरा समर्थन दिया है. देखा जाए तो जन सुराज को दो जगह पर बाहुबलियों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है. 

आनंद मोहन तिरहुत स्नातक से मुजफ्फरपुर के रहने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अभय नाथ सिंह का भी समर्थन किया है. वह जीतें इसके लिए क्षेत्र में कई जगहों पर आनंद मोहन बैठक कर चुके हैं. वह राजपूत जाति से आते हैं. राजपूत जाति के वोटर्स से अभय नाथ के पक्ष में वोट करने की उन्होंने अपील की है. अभय नाथ सिंह बीजेपी के नेता रहे हैं, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं. 

तिरहुत स्नातक से करीब ढाई दशक तक जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर जीतते आए हैं,  लेकिन 2024 में सांसद बनने के बाद उपचुनाव हुआ और उसमें अभिषेक झा एनडीए के प्रत्याशी बने, लेकिन वे हार गए थे. इस बार फिर से इस चुनाव में जेडीयू ने अभिषेक झा को मौका दिया है. आनंद मोहन अभिषेक झा को हराने के लिए पूरी तैयारी में हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?

सारण निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. राहुल राज निर्दलीय प्रत्याशी हैं. उनका भी आनंद मोहन ने खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने अपने बयान में साफ तौर पर कहा है कि राहुल राज को चुनाव जिताया जाए. 

नीरज कुमार के पक्ष में सूरजभान सिंह

उधर, बाहुबली नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने जेडीयू के नीरज कुमार को सपोर्ट किया है. इसकी बड़ी वजह यह है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीरज कुमार न अनंत सिंह का विरोध किया था तो आरजेडी प्रत्याशी सूरजभान सिंह की पत्नी को जिताने के लिए वे अंदर ही अंदर फुल सपोर्ट में थे. हालांकि उनकी पत्नी हार गई थीं.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget