एक्सप्लोरर

दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

पेट्रोल-डीजल के दाम वैसे तो दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन दुबई में इसकी कीमतें भारत के मुकाबले ज्यादा बढ़ी हुई हैं. आइये जानते हैं क्यों इतनी तेजी से पेट्रोल- डीजल की कीमत बढ़ रही है.

भारत में पेट्रोल- डीजल के दाम कुछ समय पहले ही बढ़े थे, जिससे आम जनता ने काफी चीजों में भी महंगाई देखी थी. लेकिन अगर आप दुबई में पेट्रोल के दाम देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अक्टूबर 2026 में पेट्रोल- डीजल के दाम इतनी तेजी से बढ़े हैं कि अब भारत के दाम देखने पर सस्ते लगेंगे.

आमतौर पर माना जाता है कि तेल पैदा करने वाले देशों में पेट्रोल-डीजल सस्ता मिलता है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है. UAE में पेट्रोल- डीजल बनाया जाता है, ऐसे में यहां पर महंगा ईंधन मिलना काफी बड़ी बात है.

कितनी है UAE में पेट्रोल-डीजल की कीमत
UAE में हर महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों का रिव्यू किया जाता है. अक्टूबर में वहां पेट्रोल की अलग-अलग श्रेणियों के दाम करीब 16% तक बढ़ाए गए हैं. डीजल की कीमत में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है. यहां देखें कितने हैं इस समय पेट्रोल- डीजल के दाम:

ईंधन का प्रकार सितंबर की कीमत (प्रति लीटर) अक्टूबर की कीमत (प्रति लीटर)
सुपर 98 पेट्रोल 3.80 दिरहम 4.40 दिरहम
स्पेशल 95 पेट्रोल 3.69 दिरहम 4.28 दिरहम
E-Plus 91 पेट्रोल 3.61 दिरहम 4.21 दिरहम
डीजल 4.30 दिरहम 4.80 दिरहम

दिल्ली में कितने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
22 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर थी.

UAE की नई कीमतों के बाद भारत से तुलना करने पर पेट्रोल और डीजल दुबई से भी सस्ता पड़ रहा हैं. हालांकि ये अंतर ईंधन की श्रेणी, करेंसी एक्सचेंज रेट और शहर के हिसाब से बदल सकता है. क्योंकि भारत में हर राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत एक जैसी नहीं होती. हर राज्य में अगर वैट होता है, इसी के आधार पर ईंधन की कीमत तय की जाती है.

क्यों बढ़ रहे पेट्रोल- डीजल के दाम?
बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है. इलाके में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ रहा है. इसी के कारण सबसे ज्यादा ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं. जब ईंधन महंगा होता है, तो इसका असर आम लोगों के बजट पर पड़ता है. साथ ही, ट्रक, बस और दूसरे वाहनों से सामान पहुंचाने वाली कंपनियों का खर्च भी बढ़ सकता है. इससे आगे चलकर महंगाई लगातार बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget