एक्सप्लोरर

BSNL Data Breach: खतरे में आई आपकी गाढ़ी कमाई! बीएसएनएल के डेटा में सेंध से लाखों लोगों पर संकट

BSNL Hacking: बीएसएनएल के डेटा में सेंध लगाने वाले हैकर ने हैकिंग की जिम्मेदारी ली है और चुराए गए डेटा को उसने बेचने के लिए डार्क वेब पर डाला है...

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के डेटा में हैकर्स ने सेंध लगा दी है. इससे लाखों लोगों की जानकारियां खतरे में आ गई है और अब उनके ऊपर फ्रॉड से लेकर सिम क्लोनिंग जैसे खतरे मंडरा रहे हैं.

खतरे में आए लाखों लोग

एथेनियन टेक के द्वारा जारी एक थ्रेट इंटेलीजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल के डेटा में ये सेंध kiberphant0m नाम के हैकर ने लगाई है. हैकिंग के इस मामले में हैकर को बीएसएनएल से बड़ी मात्रा में संवेदनशील डेटा हाथ लगे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, संवेदनशील डेटा इतना ज्यादा है कि उसके बाहर आने से लाखों लोग खतरे में पड़ सकते हैं.

इन जानकारियों की हुई चोरी

हैकर के द्वारा चुराए गए डेटा में इंटरनेशनल मोबाइल सब्सक्राइबर आइडेंटिटी (आईएमएसआई) नंबर, सिम कार्ड इंफॉर्मेशन, होम लोकेशन रजिस्टर (एचएलआर) डिटेल, डीपी कार्ड डेटा, बीएसएनएल के सोलारिस सर्वर के स्नैपशॉट आदि शामिल हैं. चोरी हुए डेटा का साइज 278 जीबी से ज्यादा है. kiberphant0m ने इस हैकिंग की जिम्मेदारी ली है और उसे साबित करने के लिए उसने डेटा का सैंपल भी मुहैया कराया है.

हैक डेटा से उत्पन्न हुए ये खतरे

आईएमएसआई और सिम डिटेल सिम कार्ड के ऑपरेशन से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों में है. इसके बाहर आने से सिम के क्लोन बनाए जाने का खतरा रहता है. एचएलआर डिटेल नेटवर्क ऑपरेशन और यूजर ऑथेंटिकेशन के लिए जरूरी होते हैं. 8 जीबी का डीपी कार्ड डेटा और 130 जीबी का डीपी सिक्योरिटी डेटा खुद बीएसएनएल के सिक्योरिटी इंफ्रा के लिए अहम है. वहीं सोलारिस सर्वर के स्नैपशॉट के बाहर आने से ऑपरेशनल सीक्रेट के खुलासे का डर है.

हैकर ने लगाई डेटा की इतनी कीमत

हैकर ने बीएसएनएल के सर्वर से चुराए गए डेटा को डार्क वेब पर बेचने के लिए डाला है. उसने चुराए डेटा की कीमत 5 हजार डॉलर यानी भारतीय करेंसी में 4 लाख 17 हजार रुपये रखी है. हैकर का कहना है कि यह कीमत स्पेशल डील के तहत है. एनालिस्ट भारी-भरकम कीमत के चलते आशंका जता रहे हैं कि हैकर के हाथ वाकई में महत्वपूर्ण डेटा लगा है.

ये भी पढ़ें: शानदार रिस्पॉन्स के बाद बंपर लिस्टिंग, इस आईपीओ ने कराई 60 फीसदी से ज्यादा कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget