एक्सप्लोरर

Budget 2024: आम लोगों के हाथों में आएगा ज्यादा पैसा, बजट में आपके लिए ये ऐलान कर सकती हैं वित्त मंत्री

Budget Expectations: करीब दो सप्ताह का समय बचा हुआ है, उसके बाद संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है. बजट सत्र के दौरान फरवरी की पहली तारीख को बजट पेश किया जाएगा...

कुछ महीने बाद आसन्न लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी की पहली तारीख को नया बजट आने वाला है. मोदी सरकर के दूसरे कार्यकाल के इस आखिरी बजट में आम लोगों के फायदे के ऐलान हो सकते हैं. एक्सपर्ट की राय है कि बजट में सरकार का फोकस उपभोग बढ़ाने पर होगा. इसके लिए वित्त मंत्री कुछ ऐसे उपायों का ऐलान कर सकती हैं, जिनसे आम लोगों के हाथों में ज्यादा से ज्यादा पैसे पहुंचे.

बजट में किए जा सकते हैं ये ऐलान

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब एक फरवरी को अपना लगातार छठा बजट पेश करेंगी, इस बात की उम्मीद है कि वह महंगाई को काबू में रखते हुए उपभोग व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाले उपायों पर फोकस रखें. उपभोग को बढ़ावा देने का एक तरीका ये हो सकता है कि लोगों के हाथों में ज्यादा पैसे पहुंचें. वहीं दूसरा तरीका स्टैंडर्ड डिडक्शन का दायरा बढ़ाकर या टैक्स स्लैब में बदलाव कर टैक्स के बोझ को कम करने वाला हो सकता है.

सरकार के सामने ये भी प्रस्ताव

आम लोगों के हाथों तक ज्यादा पैसे पहुंचाने के बारे में एक प्रस्ताव ये भी है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोजगार गारंटी की योजना मनरेगा में ज्यादा फंड डाले जाएं या किसानों को मिल रही मदद में पैसे बढ़ाए जाएं. महिलाओं व हाशिए पर स्थित अन्य समुदायों के लिए भी बजट में कुछ अतिरिक्त ऐलान किए जा सकते हैं. ये सारे तरीके उपभोग को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकते हैं.

टैक्स के मोर्चे पर बदलाव की कम उम्मीद

इस बार का बजट चूंकि अंतरिम बजट है, ऐसे में दूसरा तरीका अपनाए जाने की उम्मीद कम ही है. अंतरिम बजट में आम तौर पर टैक्स को लेकर कोई बदलाव नहीं होता है. ऐसे में स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट में बढ़ोतरी या टैक्स स्लैब में किसी बदलाव की गुंजाइश कम ही है. अंतरिम बजट में नई योजनाएं भी नहीं शुरू की जाती हैं. मतलब सरकार के पास पुरानी योजनाओं के जरिए ही उपभोग को बढ़ाने के उपाय करने के विकल्प बचते हैं.

चुनाव के बाद आएगा पूर्ण बजट

अंतरिम बजट की जरूरत चुनावी सालों में पड़ती है. यह पुरानी सरकार और नई सरकार के बीच के ट्रांजिशन पीरियड के दौरान सरकार के जरूरी खर्चों को चलाने पर फोस्ड रहता है. मार्च में वित्त वर्ष समाप्त हो जाता है. लोकसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है. ऐसे में चुनाव होने और उसक बाद नई सरकार का गठन होने में समय लग सकता है. इस कारण अंतरिम बजट में अप्रैल से लेकर जुलाई तक के 4 महीनों के जरूरी खर्चों का बंदोबस्त किया जाएगा. नई सरकार बाद में पूर्ण बजट लाएगी.

ये भी पढ़ें: अब भारत से बाहर फैलेगा जियो का कारोबार, श्रीलंका की सरकारी टेलीकॉम कंपनी पर अंबानी की नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget