एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani New Deal: अब भारत से बाहर फैलेगा जियो का कारोबार, श्रीलंका की सरकारी टेलीकॉम कंपनी पर अंबानी की नजरें

Jio Sri Lanka Business: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो पहले ही घरेलू बाजार में नंबर-वन पोजिशन पर है. अब जियो का कारोबार पड़ोसी देश में भी फैलने जा रहा है...

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का दायरा आने वाले समय में देश की सीमा से बाहर भी फैल सकता है. अगर सब ठीक रहा तो पड़ोसी देश श्रीलंका में भी मुकेश अंबानी की कंपनी की टेलीकॉम सेवाएं शुरू हो सकती हैं.

जियो प्लेटफॉर्म्स ने दिखाई दिलचस्पी

हालिया डेवलपमेंट बताते हैं कि मुकेश अंबानी श्रीलंका की सरकारी दूरसंचार कंपनी श्रीलंका टेलीकॉम पीएलसी में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसके लिए अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने दिलचस्पी दिखाई है और इसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है. श्रीलंका की सरकार ने वहां की सरकारी टेलीकॉम कंपनी के प्राइवेटाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में बीते सप्ताह एक बयान जारी किया. उसमें बताया गया कि श्रीलंका की सरकारी टेलीकॉम कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने में किन्हें दिलचस्पी है.

श्रीलंका में प्राइवेटाइजेशन का दौर

श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. श्रीलंका का आर्थिक संकट साल-दो साल पहले नाजुक स्थिति में पहुंच गया था. दिवालिया होने की कगार पर खड़े देश को उस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से बेहद जरूरी मदद मिली थी. आईएमएफ ने मदद के बदले कुछ शर्तें तय की थी, जिनमें नॉन-कोर बिजनेस को प्राइवेटाइज करना भी शामिल है. इसी के तहत श्रीलंका की सरकारी टेलीकॉम कंपनी का भी प्राइवेटाइजेशन हो रहा है.

ये 3 कंपनियां ले रहीं दिलचस्पी

श्रीलंका की सरकार ने श्रीलंका टेलीकॉम पीएलसी के प्राइवेटाइजेशन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2023 से शुरू की. तब श्रीलंका की सरकार ने संभावित खरीदारों से दिलचस्पी जाहिर करने के लिए कहा था. इसके लिए 12 जनवरी की डेडलाइन तय की गई थी. डेडलाइन के बाद सरकार ने एक बयान में संभावित खरीदारों के नाम की जानकारी दी. श्रीलंका सरकार ने बताया कि सरकारी कंपनी को खरीदने में जियो प्लेटफॉर्म्स, Gortune इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट होल्डिंग और पेटिगो कमर्शियो इंटरनेशनल एलडीए शामिल है.

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

मुकेश अंबानी की जियो पहले से ही भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन चुकी है. अगर कंपनी श्रीलंका टेलीकॉम पीएलसी के लिए सफल बोली लगा पाती है तो भारत से बाहर उसका पहला विस्तार होगा. मुकेश अंबानी की कुल दौलत हाल ही में फिर से 100 बिलियन डॉलर के पार निकली है. इसके साथ ही वह भारत समेत पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: 2024 में भी रिकॉर्ड तोड़ दौड़ लगा रहा बाजार, जानिए इस सप्ताह कैसा रहने वाला है हाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget