एक्सप्लोरर

'टीम की मदद पर करेंगे फोकस', एयर इंडिया हादसे के बाद Boeing के CEO ने कैंसिल किया यह प्लान

Air India Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद Boeing के सीईओ बिपेरिस एयरशो की अपनी ट्रिप कैंसिल कर दी है और GE के डायरेक्टर ने भी इंवेस्टर डे को स्थगित कर दिया है.

Air India Crash: अहमदाबाद से लंदन गैटविक के बीच गुरुवार दोपहर को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 एक दुखद हादसे का शिकार हो गई. यह एक कनेक्टिंग फ्लाइट थी, जो दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से अहमदाबाद पहुंची थी. फिर यहां से इसे लंदन जाना था. सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे से महज 1.5 किलोमीटर (0.9 मील) दूर जाकर बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्रैश हो गया. 

विमान में लगे थे इस कंपनी के इंजन

यह विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग का था, जो हवाई जहाज से लेकर हेलीकॉप्टर, रॉकेट, सैटेलाइट और मिसाल बनाती है. दुनिया में कम से कम 150 देश इस कंपनी के बनाए गए एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं. इस एयरक्राफ्ट में GE Aerospace के इंजन लगे थे. यह भी एक अमेरिकी कंपनी है, जो एविएशन सेक्टर के लिए कई अलग-अलग तरह के इंजन बनाती है जैसे कि जेट इंजन, टर्बोप्रॉप इंजन वगैरह. 

Boeing के सीईओ ने अपनी ट्रिप की कैंसिल 

इस हादसे के बाद Boeing के सीईओ अगले हफ्ते पेरिस एयरशो की अपनी ट्रिप कैंसिल कर दी है और GE के डायरेक्टर ने भी इंवेस्टर डे को स्थगित कर दिया है. बोइंग के सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने गुरुवार शाम को कर्मचारियों को भेजे अपने एक मैसेज में कहा, उन्होंने और बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स की बॉस स्टेफनी पोप ने पेरिस एयरशो में शामिल होने का अपना प्लान कैंसिल कर दिया है. 16 जून से 20 जून तक ले बॉर्गेट में चलने वाला यह एयर शो ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है. इसमें एयरोस्पेस इंडस्ट्री से जुड़े स्टॉल लगाए जाते हैं, अलग-अलग देशों के विमानों की प्रदर्शनी की जाती है. एयरशो में एयरलाइंस कंपानियां एयरप्लेन्स के लिए ऑर्डर भी देती हैं.

17 जून को होना इंवेस्टर डे

जीई एयरोस्पेस ने भी इस शो से इतर 17 जून को निवेशक दिवस का प्लान बना था. कंपनी को इस दौरान अपने कुछ फाइनेंशियल अपडेट्स देने थे. इस दौरान कंपनी अपनी वित्तीय स्थिति, भविष्य की योजनाओं, बिजनेस स्ट्रैटेजी को लेकर अपने इंवेस्टर्स से चर्चा करती है ताकि उन्हें कंपनी के कामकाज को लेकर सही जानकारी मिल सके. इन कंपनियों का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में वह भारत में अपनी टीम की मदद करने पर अपना फोकस रखेंगी ताकि जांच में मदद दी जा सके. 

हालांकि, इस दौरान पेरिस में होने वाले एयरशो में कारोबार होगा, लेकिन कुछ हाई प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस और अनाउंसमेंट टाले जा सकते हैं. दुर्घटना के पीड़ितों के सम्मान के तौर पर कुछ ऑर्डर को लेकर घोषणाएं भी साल के आखिर तक टाली जा सकती है. 

ये भी पढ़ें:

'मौत की उड़ान' में सवार 242 लोगों में शामिल थे ये दो दिग्गज भी, परिवार संग जा रहे थे लंदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 रुपए से 5 करोड़ तक, नमक-रोटी खाने वाली महिला कैसे बनी 'अचार क्वीन'
500 रुपए से 5 करोड़ तक, नमक-रोटी खाने वाली महिला कैसे बनी 'अचार क्वीन'
जोशीमठ क्रैश: हेलिकॉप्टर में अब 2 पायलट जरूरी, हर उड़ान से पहले लेना होगा परमिट
जोशीमठ क्रैश: हेलिकॉप्टर में अब 2 पायलट जरूरी, हर उड़ान से पहले लेना होगा परमिट
100 एकड़ में बनेगा 'नीता अंबानी अनंत आश्रय', बेटी ईशा संग नीता ने किया भूमि पूजन
100 एकड़ में बनेगा 'नीता अंबानी अनंत आश्रय', बेटी ईशा संग नीता ने किया भूमि पूजन
PNB Scam: 6 अफसरों की ID चुराकर फ्रॉड, कुर्सी खाली देखते ही बैठ जाती थी
PNB Scam: 6 अफसरों की ID चुराकर फ्रॉड, कुर्सी खाली देखते ही बैठ जाती थी

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget