एक्सप्लोरर

Bill Gates: सत्य नडेला जैसे भारतीयों ने माइक्रोसॉफ्ट को ऊंचाई पर पहुंचाया, निखिल कामत से बोले बिल गेट्स

Nikhil Kamath Podcast: निखिल कामत के पॉडकास्ट पर बिल गेट्स ने कहा कि उन्होंने भारत और भारतीय स्टूडेंट्स से बहुत कुछ सीखा है. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भी भारत में बहुत काम कर रहा है.

Nikhil Kamath Podcast: माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और पूर्व सीईओ बिल गेट्स (Bill Gates) के भारत के साथ बहुत अच्छे संबंध रहे हैं. उन्होंने सत्य नडेला (Satya Nadella) को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) का सीईओ बनाने के समय भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी. अब बिल गेट्स ने एक बार फिर भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि हमने भारत के आईटी स्टूडेंट्स को अपने साथ जोड़ा. यह एक शानदार निर्णय साबित हुआ. इन्हीं लोगों ने हमारी कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम रोल निभाया है. इन्हीं में से एक सत्य नडेला आज माइक्रोसॉफ्ट के सबसे बड़े पद पर बैठकर कंपनी को सफलता की सीढ़ियां चढ़ा रहे हैं. 

निखिल कामत के पॉडकास्ट में शामिल हुए बिल गेट्स 

जेरोधा (Zerodha) के फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) के पॉडकास्ट पीपुल बाय डब्लूटीएफ (People by WTF) के पहले एपिसोड पर बिल गेट्स आए थे. इन दोनों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कैपिटलिज्म, सोशलिज्म और बिल गेट्स के जीवन के अनुभवों समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि सत्य नडेला एक कमाल के लीडर हैं. माइक्रोसॉफ्ट में कुछ शानदार भारतीय काम कर रहे हैं. इनके साथ काम करने में मुझे भी आनंद आया है. मैंने भारत से बहुत कुछ सीखा है. 

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भारत को दे रहा मदद 

माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने कहा कि भारत और यहां के लोग ग्लोबल लेवल पर अच्छा काम कर रहे हैं. मगर, अभी भी गरीबी समेत कई चुनौतियां भारत के सामने मौजूद हैं. यही वजह है कि हमने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) के जरिए भारत में काफी काम किया. भारत में वैक्सीन की कमी थी. यहां डायरिया और रोटावायरस की वैक्सीन अमीर बच्चों को दी जाती थी. उस दौरान हमें सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के बारे में पता चला, जो कि सस्ती वैक्सीन बना रहे थे. बिल गेट्स ने बताया कि भारत को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से एक अरब डॉलर दिए जा चुके हैं. यह फाउंडेशन की फंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. 

ये भी पढ़ें 

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के रेट में 3 रुपये का इजाफा, चुनाव खत्म होते ही इस राज्य में लोगों पर गिरी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget