एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के रेट में 3 रुपये का इजाफा, चुनाव खत्म होते ही इस राज्य में लोगों पर गिरी गाज

Petrol and Diesel Rate Hike: राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सेल्स टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है. इसके चलते रेट में भी यकायक बढ़ोतरी हुई है.

Petrol and Diesel Rate Hike: देश में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई है. कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम एक झटके में 3 रुपये बढ़ा दिए हैं. सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पेट्रोल के दाम लगभग 3 रुपये और डीजल के दाम करीब 3.05 रुपये बढ़ाए गए हैं. कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल पर सेल्स टैक्स 25.92 फीसदी से बढ़ाकर 29.84 फीसदी कर दिया है. साथ ही डीजल पर सेल्स टैक्स भी 14.3 फीसदी से बढ़ाकर 18.4 फीसदी हो गया है. 

सेल्स टैक्स बढ़ाकर रेवेन्यू बढ़ाना चाहती है राज्य सरकार 

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, यह बढ़ोतरी 15 जून से लागू होगी. सेल्स टैक्स बढ़ने से पेट्रोल और डीजल के दाम भी ऊपर चले जाएंगे. कर्नाटक वित्त मंत्रालय के अनुसार, सेल्स टैक्स बढ़ाने से राज्य के रेवेन्यू में इजाफा होगा. हालांकि, एक साथ की गई इतनी बड़ी वृद्धि के चलते राज्य के ट्रांसपोर्ट और गुड्स डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस समेत कई सेक्टर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. अंत में बढ़ी हुई कीमतों का बोझ कस्टमर्स को ही उठाना पड़ेगा.

बेंगलुरु में पेट्रोल 102.84 रुपये और डीजल 88.95 रुपये हुआ 

इस बढ़ोतरी के बाद बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 102.84 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. साथ ही डीजल का रेट भी 85.93 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 88.95 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. 

केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स में लगातार चौथी कटौती की

इससे पहले केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में लगातार चौथी कटौती की है. हालांकि अन्य पेट्रोलियम उत्पादों जैसे डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन यानी ईटीएफ के मामले में दरों को स्थिर रखा गया है. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि घरेलू स्तर पर उत्पादित हो रहे कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को फिर से कम कर दिया गया है. इस कटौती के बाद अब डोमेस्टिक क्रूड ऑयल पर 3,250 रुपये प्रति टन की दर से विंडफॉल टैक्स लगेगा. इससे पहले विंडफॉल टैक्स 5,200 रुपये प्रति टन की दर से लग रहा था. नई दरें आज यानी 15 जून 2024 से प्रभावी हो गई हैं. 

ये भी पढ़ें 

Social Security: 71 फीसदी सीनियर सिटिजंस के पास नहीं PF और Pension की सुरक्षा, बुढ़ापे में भी कर रहे जॉब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget