एक्सप्लोरर

Baazar Style Retail आईपीओ की सपाट लिस्टिंग के बाद दिन में चमका शेयर, 10 फीसदी तक चढ़ा

Baazar Style Retail IPO Listing: बाजार स्टाइल रिटेल आईपीओ की सपाट लिस्टिंग हुई है. इसके आईपीओ को निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स मिला था और फ्लैट लिस्टिंग के बाद भी शेयर ने आज मुनाफा कमाकर दिया है.

Baazar Style Retail IPO Listing: बाजार स्टाइल रिटेल के आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग आज सपाट स्तरों पर हुई थी. हालांकि दोपहर 2 बजे तक शेयर 10.7 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. रेखा झुनझुनवाला समेत कई बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी वाली कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल का शेयर 407.10 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है और इसमें लिस्टिंग प्राइस से 18.10 रुपये या 4.65 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. इसका आज का दिन का उच्च स्तर (डेज हाई) 430.95 रुपये का रहा है यानी शेयर ने 10 फीसदी से ज्यादा कमाई अपने निवेशकों की करा दी है.

सपाट लिस्टिंग से निवेशक हैरान पर शेयर ने पहले दिन की ट्रेडिंग में कमाया मुनाफा

बाजार स्टाइल रिटेल आईपीओ की लिस्टिंग से निवेशक हैरान दिखे क्योंकि इसकी लिस्टिंग सपाट हुई है. बाजार स्टाइल रिटेल आईपीओ की आज बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग हुई. बाजार स्टाइल आईपीओ के शेयर बीएसई पर 389 रुपये पर लिस्ट हुए हैं. इसका इश्यू प्राइस भी 389 रुपये पर था यानी इंवेस्टर्स को ना तो लिस्टिंग गेन मिला और ना ही कोई लिस्टिंग से जुड़ा नुकसान हुआ है.

क्या करती है बाजार स्टाइल रिटेल कंपनी

सभी उम्र के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए, यह फैशन के क्षेत्र में स्टाइलिश गारमेंट्स की एक विस्तृत रेंज ऑफर करती है. स्टाइल बाज़ार के 9 भारतीय राज्यों में 135 से ज्यादा स्टोर हैं. 1956 के कंपनी एक्ट के तहत 3 जून 2013 को पश्चिम बंगाल में स्टाइल बाजार की स्थापना हुई थी. इसका हेडक्वार्टर अंदुल रोड, जीकेडब्ल्यू कंपाउंड में है. स्टाइल बाजार ट्रेंडी और किफायती कपड़ों के फैशन प्रेमियों के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है जिसको देखते हुए इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी शानदार रहा है.

बाजार स्टाइल रिटेल आईपीओ से जुड़ी जरूरी बातें

ऑफर फॉर सेल के जरिए रेखा झुनझुनवाला समेत कई बड़े निवेशक आईपीओ के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर चुके हैं. इस आईपीओ को सबसे ज्यादा 81.83 गुना क्वालिफाइड इंस्टीटूशनल बायर्स (QIB) ने सब्सक्राइब किया. नॉन इंस्टीटूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 59.43 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स ने इसे 9.12 गुना और कंपनी के एम्प्लॉइज ने 35.36 गुना सब्सक्राइब किया है. 

बाजार स्टाइल रिटेल आईपीओ में फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति शेयर की थी और प्राइस बैंड 370 से 389 रुपये प्रति शेयर का था. आईपीओ का लॉट साइज 38 शेयर का था यानी निवेशकों को कुल एक लॉट मिनिमम लेना जरूरी था. कुल इश्यू साइज 21,456,947 शेयरों का था और इसमें से फ्रेश इश्यू 3,804,627 शेयरों का था.  5 रुपये की फेस वैल्यू वाले 17,652,320 शेयरों को ऑफर फॉर सेल के तहत रखा गया था. कंपनी के एंप्लाइज को इस आईपीओ में इश्यू प्राइस से 35 रुपये प्रति शेयर की छूट दी गई थी.

बाजार रिटेल आईपीओ से जुड़ी खास तारीखें

आईपीओ खुलने की तारीख शुक्रवार, 30 अगस्त, 2024
आईपीओ बंद होने की तारीख मंगलवार, 3 सितंबर, 2024
एलॉटमेंट का आधार बुधवार, 4 सितंबर 2024
रिफंड मिलने की डेट गुरुवार, 5 सितंबर, 2024
डीमैट में शेयरों का क्रेडिट गुरुवार, 5 सितंबर, 2024
लिस्टिंग डेट शुक्रवार, 6 सितंबर, 2024

इश्यू टाइप बुक बिल्ट इश्यू था और इस आईपीओ को बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होना था. प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 70,810,966 की थी और पोस्ट-इश्यू शेयर होल्डिंग 74,615,593 की थी. आईपीओ डेट 30 अगस्त 2024 से 3 सितंबर, 2024 तक के बीच की रखी गई थी.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी ने तोड़ा 25000 का लेवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे दिन 3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ Jio IPO, निवेशकों की मांग 3.5 लाख करोड़ के पार
दूसरे दिन 3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ Jio IPO, निवेशकों की मांग 3.5 लाख करोड़ के पार
Explained: भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में सबसे तेज कौन सा IPO सब्सक्राइब हुआ? Jio या कोई और...
भारत के इतिहास में सबसे तेज कौन सा IPO सब्सक्राइब हुआ? Jio या कोई और...
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget