एक्सप्लोरर

Bank Loan: नहीं चुका पाए पिछला लोन और लेना है नया कर्ज, तो जानिए कब करें अप्‍लाई

Bank Loan: अगर आप पिछला लोन नहीं चूका पाए हैं और नया लोन लेना चाहते हैं तो एक समय के बाद आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इस बीच कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. 

Bank Loan: अगर आपने बैंक से लोन लिया है और इसे नहीं चुका पाए तो बैंक आपको डिफाल्‍टर मान लेगा और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. बैंक सबसे पहले इसकी जानकारी क्रेडिट ब्‍यूरो को देता है. डिफॉल्‍ट होने पर आपका क्रेडिट स्‍कोर खराब हो सकता है. साथ ही लंबे वक्‍त तक आपकी व‍िश्‍वसनीयता प्रभावित हो सकती है, जिससे फ्यूचर में धन की समस्‍या आ सकती है. 

अगर कोई लोन के लिए अप्‍लाई करता है तो उसकी पात्रता की जांच के बाद बैंक उसके क्रेडिट हिस्‍ट्री को चेक करता है. क्रेडिट हिस्‍ट्री सही है तो बैंक लोन तुरंत अप्रूव कर देता है, लेकिन अगर क्रेडिट स्‍कोर खराब है तो लोन लेना आपके लिए चुनौती भरा हो सकता है. डिफॉल्‍ट होने पर इसके परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं. अगर आप किसी सुरक्षित लोन पर चूक करते हैं तो व‍ित्तीय संस्‍थान को अपने बकाया की वसूली के लिए नीलामी करने का अधिकार है. 

वहीं अगर कोई व्‍यक्तिगत लोन चुकाने में देरी या चूक करता है तो उसका क्रेडिट स्‍कोर खराब होगा, जिससे लोन या व‍ित्तीय उत्‍पाद जैसे क्रेडिट कार्ड आदि पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में पहला कदम कर्जदाताओं के साथ बातचीत के बाद अपने बकाया का न‍िपटान करना चाहिए. वहीं अगर आप अपने वित्तीय स्थिति को सुधार करते हैं और कर्ज चुकाने के लिए कुछ समय ले सकते हैं तो आपका क्रेडिट स्‍कोर अच्‍छा हो सकता है और इस बीच लोन चुकाकर आप फिर से लोन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं. 

कब दोबारा लोन के लिए कर सकते हैं अप्‍लाई 

अगर आपने लोन लिया था और अब आप डिफॉल्‍ट हो चुके हैं तो नए लोन के लिए आवेदन करने से पहले ज्‍यादा समय तक इंतजार करें. ऐसे में आप किसी भी बाकी लोन पर समय पर भुगतान करके, बकाया लोन को कम करके और जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार का प्रदर्शन करके क्रेडिट स्‍कोर को बेहतर कर सकते हैं. समय के साथ जैसे-जैसे आपके क्रेडिट स्कोर में सुधार होता है कर्जदाता आपके ऋण आवेदन पर विचार कर सकता है. 

एक्‍सपर्ट के मुताबिक, अगर आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो जाता है और आपको अभी पैसों की कोई जरूरत नहीं है तो आपको लोन के लिए तुरंत आवेदन करने के लिए कोई आवश्‍यकता नहीं है. आप इसके लिए बाद में अप्‍लाई कर सकते हैं, जब आपके पास कुछ सेविंग आ जाए ताकि किसी भी तरह की समस्‍या नहीं आए. 

डिफॉल्‍टर होने पर क्‍या करना चाहिए 

अगर आप लोन चुकाने में विफल हो गए हैं तो जरूरी है कि आप अपने क्रेडिट हिस्‍ट्री को बेहतर बनाने का प्रयास करें. जब एक बार आपका क्रेडिट स्‍कोर बेहतर हो जाता है तो कर्जदाता आपको लोन देने की इच्‍छा जाहिर कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

No Fly List: डीजीसीए ने साल 2021 से अब तक 166 यात्रियों को नो फ्लाइ लिस्ट में डाला, इस वजह से किया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget