एक्सप्लोरर

American Gold Reserve: एलन मस्क की घबराहट, कहीं गायब तो नहीं हो गया अमेरिका का 37 लाख करोड़ का सोना, उठ रहे सवाल

Fort Knox Gold Storage: एलन मस्क ने कहा है कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि फोर्ट नॉक्स में अभी भी 4580 टन सोना रखा हुआ है या नहीं.

US Gold Reserve: अमेरिका के सुरक्षित तहखाने फोर्ट नॉक्स में रखा 425 अरब डॉलर यानी 37 लाख करोड़ का सोना कहीं गायब तो नहीं हो गया है. इसे लेकर अमेरिकी समाज और राजनीति में लगातार सवाल उठते रहे हैं. अब टेस्ला के चीफ एलन मस्क भी इसमें कूद पड़े है. उन्होंने इस गोल्ड रिजर्व को लेकर शंका जाहिर की है. मस्क ने कहा है कि इसकी ऑडिट कराई जानी चाहिए कि आखिर कितना सोना वहां रखा है. उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या वहां अभी भी 4580 टन सोना रखा हुआ है.

इससे लग रहा है कि यहां रखे सोने की जांच अमेरिकी सरकार करवा सकती है. राष्ट्रपति ट्रंप के नजदीकी और डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी के चीफ एलन मस्क के एक पोस्ट से यह हलचल तेज हो गई है. दिलचस्प बात यह है कि यह अल्ट्रा-सिक्योर खजाना 1974 के बाद से आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद है और केवल उच्च अधिकारियों और पत्रकारों को ही इसकी झलक मिली है. ट्रंप समर्थकों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या यह सोना वास्तव में मौजूद है या केवल कागजों में दर्ज है. रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल भी इन चर्चाओं में शामिल हो चुके हैं.

एलन मस्क फोर्ट नॉक्स जाकर कर सकते हैं जांच

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर जीरोहेज (Zerohedge) ने लिखा है, बहुत अच्छा होगा अगर @elonmusk फोर्ट नॉक्स के अंदर झांककर देख लें कि 4580 टन अमेरिकी सोना वहां है भी या नहीं. आखिरी बार किसी ने इसे 50 साल पहले 1974 में देखा था. इस पर मस्क ने कहा, जरूर इसकी साल में कम से कम एक बार तो जांच होती होगी? जीरोहेज ने जवाब दिया, होनी चाहिए, लेकिन होती नहीं है. केंटकी के रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल ने भी मस्क को जवाब दिया, चलो करते हैं.

कोई पहली बार नहीं उठा है विवाद

फोर्ट नॉक्स में कितना सोना है, इसे लेकर पहले भी सवाल उठे हैं. रैंड पॉल के पिता रॉन पॉल टेक्सास से रिपब्लिकन कांग्रेसी और तीन बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके हैं. उन्होंने डॉलर को फिर से सोने से जोड़ने की वकालत की थी. उन्होंने भी फोर्ट नॉक्स में सोने की मौजूदगी पर सवाल उठाए थे. साल 2011 में पॉल ने ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक को बताया था कि सरकार अमेरिकी लोगों से भरोसा करने को कह रही है कि सारा सोना वहां है, लेकिन किसी को वहां जाने नहीं दे रही और सारा डेटा भी सार्वजनिक नहीं कर रही.

ये भी पढ़ें: India Trade Deficit: तेजी से बढ़ रहा व्यापार घाटा, इंडियन इकोनॉमी को लगी किसकी नजर, क्या हैं इसके पीछे की बड़ी वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget