एक्सप्लोरर

India Trade Deficit: तेजी से बढ़ रहा व्यापार घाटा, इंडियन इकोनॉमी को लगी किसकी नजर, क्या हैं इसके पीछे की बड़ी वजहें

Negative Trade Balance: एक्सपोर्ट्स इतना मार खा रहा है कि जनवरी महीने में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर एक लाख 99 हजार करोड़ हो गया है. निर्यात की तुलना में आयात अधिक होने के कारण ऐसा हुआ है.

पता नहीं इंडियन इकोनॉमी को किसकी नजर लग गई है. हर मोर्चे पर पस्ती साफ नजर आ रही है. एक्सपोर्ट्स इतना मार खा रहा है कि जनवरी महीने में व्यापार घाटा बढ़कर एक लाख 99 हजार करोड़ हो गया है. निर्यात की तुलना में आयात अधिक होने के कारण ऐसा हुआ है. यह भारत के टूटते रुपये का भी असर है. जनवरी में आयात और निर्यात में 22.99 अरब डॉलर का अंतर था. जो दिसंबर में केवल 21.94 अरब डॉलर का था.

वहीं देश में सोने का आयात पिछले साल के मुकाबले जनवरी में 40.79 फीसदी बढ़कर 2.68 अरब डॉलर का हो गया है. वहीं साल-दर-साल आधार पर अगर देखा जाय तो जनवरी में गुड्स यानी वस्तुओं का व्यापार घाटा 38.8 फीसदी बढ़ा है. पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में यह रिवाइज्ड आंकड़ा 16.56 बिलियन डॉलर यानी 1.43 लाख करोड़ रुपए था. कॉमर्स मिनिस्ट्री की ओर से 17 फरवरी को जारी प्रोविजनल डेटा के अनुसार, जनवरी में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में 2.4 फीसदी  की गिरावट आई है वहीं गुड्स के इंपोर्ट में 10.3 फीसदी की ग्रोथ हुई है.

कहीं डंपिंग के कारण तो नहीं बढ़ रहा आयात

मंगलवार को ऐक्सिस कैपिटल की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी के व्यापार के आंकड़ों से सस्ता माल भारत में पाटे जाने के संकेत मिलते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि गैर तेल या सोने का आयात संभवतः रसायन, धातुओं और मशीनरी के सामान की डंपिंग के कारण बढ़ा है. भारत के आयात बास्केट में 22 फीसदी हिस्सेदारी वाले कच्चे तेल का आयात जनवरी में 13.5 फीसदी गिरकर 13.4 अरब डॉलर का हुआ है, वहीं गैर पेट्रोलियम और गैर रत्न व आभूषण का आयात 20 फीसदी बढ़कर 41.2 अरब डॉलर हो गया है. जानकारों की मानें तो व्यापार घाटे यानी आयात का निर्यात से अधिक होने की स्थिति इस तरह भयानक हो जाने का सब बड़ा कारण सोने की आयात में उछाल भी है. खाद्य तेल, चांदी और उर्वरक की काफी अधिक मांग होने के कारण भी आयात इस तरह बढ़ रहा है.

और कमजोर हो सकता है रुपया

व्यापार घाटे के इस कदर बढ़ने यानी निर्यात के मुकाबले अधिक आयात होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि देश अपनी जनता की जरूरतों के लिए पर्याप्त मात्रा में वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन नहीं कर पा रहा है. इसलिए दूसरे देशों से इसकी भरपाई करनी पड़ रही हैं. जाहिर है कि ये वस्तुएं और सेवाएं देशवासियों के लिए महंगी पड़ेंगी. इससे देश में महंगाई बढेगी. आयात के लिए विदेशी मुद्रा की झोली खोलनी होगी. इससे विदेशी मुद्रा भंडार कम होगा, इसकी भरपाई के लिए डॉलर जुटाने होंगे और रुपया कमजोर होगा. जिन सेक्टर में अधिक आयात हो रहा है, उन क्षेत्रों की भारतीय कंपनियां कमजोर पड़ेंगी और वहां रोजगार का संकट पैदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Southwest Airlines: साऊथ वेस्ट एयरलाइंस ने 1750 लोगों को नौकरी से हटा दिया, जानिए क्यों गिरी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget