एक्सप्लोरर

लैपटॉप से लेकर नमकीन तक... 10 मिनट में घर पहुंचेगा सामान, Zepto, Blinkit को टक्कर देने आया Amazon

Amazon 10-Minute Delivery Service: बेंगलुरु और दिल्ली में मिले गजब के रिस्पॉन्स के बाद अमेजन ने अब अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस को मुंबई के कुछ हिस्सों में लॉन्च कर दिया है. इससे सामानों की डिलीवरी 10-मिनट में होगी.

 Amazon 10-Minute Delivery Service: जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन ने अपने 10-मिनट डिलीवरी सर्विस को लॉन्च का दिया है.  पहले बेंगलुरु और दिल्ली में लॉन्च होने के बाद अब मुंबई के कुछ हिस्सों में इसकी सेवा शुरू की गई. कंपनी ने कहा है कि देश के इन तीन शहरों में अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी के लिए 100 से भी ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स बनाए गए हैं. कंपनी की योजना साल के आखिर तक और 100 सेंटर्स बनाने की है. इसी के साथ अब अमेजन किराने के सामान से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज, होम अप्लायंसेस, बेबी आइटम्स की डिलीवरी महज 10 मिनट में करा रहा है.  

बेंगलुरु में मिला शानदार रिस्पॉन्स 

Amazon India के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने कहा, ''हमने जरूरतमंद चीजों की महज 10 मिनट में डिलीवरी कराने के लिए साल की शुरुआत में Amazon Now को बेंगलुरु में लॉन्च किया. हमें गजब का रिस्पॉन्स मिला. बीते कुछ महीनों में ऑडर्स में 25 परसेंट तक का उछाल आया है. Amazon Now यूज करने के बाद से प्राइम मेंबर्स ने तो अपनी शॉपिंग तीन गुना ज्यादा बढ़ा दी है. इस सफलता से प्रेरित होकर हमने 100 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स बनाए हैं और हमारा प्लान बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में और भी 100 सेंटर्स बनाने का है.'' अमेजन ने कहा कि आने वाले महीनों में उसकी क्विक कॉमर्स सेवा का विस्तार दूसरे शहरों में भी किया जाएगा. 

क्या होते हैं माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स?

बता दें कि माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स छोटे-छोटे गोदाम होते हैं, जिनमें सामान रखे जाते हैं. ये शहर के अलग-अलग इलाकों में बनाए जाते हैं. यहीं से सामान पैक होकर आपके घर तक पहुंचता है. अब से अगर आपको अमेजन के ऐप पर शॉपिंग करने के दौरान '10 mins' का आइकॉन दिखे, तो समझ जाइएगा कि यह सामान ऑर्डर करने के 10 मिनट के अंदर डिलीवर होगा. कंपनी का कहना है कि हाई-टेक इन्वेंटरी सिस्टम से लैस इन सेंटरों से लोकल लेवल पर लोगों की जरूरतें पूरी होंगी. उन्हें चंद मिनटों में अपने जरूरत का सामान मिल जाएगा.

10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स की सेम डे डिलीवरी 

Amazon Now पर आपको रोजमर्रा काम आने वाली चीजों से लेकर और भी कई सामान मिल जाएंगे, जिनमें सब्जियों से लेकर पेट केयर तक की चीजें शामिल हैं. कुछ प्रोडक्ट्स की डिलीवरी 10 मिनट में ही करा दी जाएगी. इसके अलावा 40,000+ प्रोडक्ट्स कुछ घंटों में, जबकि 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स उसी दिन और 40 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स की डिलीवरी अगले दिन तक कराई जाएगी. 

 

ये भी पढ़ें: 

पहले GST में छूट, अब सस्ता होगा बसों का किराया; जानें कितनी कम हो जाएगी कीमत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
RBI Rule: जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget