एक्सप्लोरर

FPI: एफपीआई से बरसा पैसा, 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा आए, आगे डीआईआई से उम्मीद

FPI in India: फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स ने अप्रैल में इंडियन इक्विटीज में जमकर निवेश किया है. अब भारत और मॉरीशस के बीच हुए टैक्स समझौते का असर आने वाले में दिख सकता है.

FPI in India: फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) ने भारत पर जमकर पैसा बरसाया है. अप्रैल के शुरुआती 12 दिनों में एफपीआई के जरिए 13,347 करोड़ रुपये आ चुके हैं. यह निवेश इंडियन इक्विटी में हुआ है. इसके साथ ही साल 2024 में अब तक देश में एफपीआई के जरिए 24,240 करोड़ रुपये आए हैं. फरवरी और मार्च में की गई खरीदारी के बाद अब अप्रैल में भी यही ट्रेंड दिखाई दे रहा है. 

एफपीआई द्वारा की गई बिकवाली से गिरा था शेयर बाजार 

आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में लगभग 1539 करोड़ रुपये और मार्च में 35,098 करोड़ रुपये की खरीदारी एफपीआई ने की थी. जनवरी में एफपीआई ने 25,744 करोड़ रुपये की इक्विटी बिक्री की थी. भारत के शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई थी. इसकी वजह विदेशी निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली को बताया गया था. यह भारी बिकवाली इस वजह से की गई थी क्योंकि मॉरीशस से आने वाले निवेश पर अब ज्यादा जांच पड़ताल की जाएगी. बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) 793.25 प्वॉइंट गिरकर 74,244.90 पर बंद हुआ था. एनएसई के निफ्टी (NSE Nifty) में भी 234.40 प्वॉइंट की गिरावट दर्ज की गई और यह 22,519.40 अंकों पर बंद हुआ था. 

इंडिया-मॉरीशस टैक्स समझौते का आगे दिखेगा असर 

जिओजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजय कुमार ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि इंडिया और मॉरीशस के बीच हुए टैक्स समझौते के चलते शुक्रवार को एफपीआई ने 8,027 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी. यह समझौता आने वाले समय में भी एफपीआई निवेश पर असर डालता रहेगा. इसके अलावा मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और इजराइल एवं ईरान के बीच संभावित युद्ध के खतरों से भी एफपीआई पर बुरा असर पड़ सकता है. आने वाले दिन एफपीआई के लिए कठिन हो सकते हैं.

एफपीआई गए तो डीआईआई से हो जाएगी भरपाई 

हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर एफपीआई पैसा निकालते भी हैं तो डॉमेस्टिक इंस्टीटूशनल इनवेस्टर्स (DII) उसकी भरपाई कर सकते हैं. डीआईआई को नगदी की कोई समस्या नहीं है. रिटेल और हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल (HNI) भी भारतीय मार्केट की तरक्की को लेकर आशान्वित हैं. इसलिए एफपीआई की बिक्री का ज्यादा असर नहीं दिखाई देगा.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Play School Fees: मेरी पूरी पढ़ाई से ज्यादा खर्च बच्चे के प्ले स्कूल का, सीए की पोस्ट हुई वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget