एक्सप्लोरर

Adani Energy Solutions: अडानी समूह का बड़ा फैसला, अडानी ट्रांसमिशन का नाम बदलकर किया अडानी एनर्जी सोल्यूशंस

Adani Group: अडानी समूह ने अपनी बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अडानी ट्रांसमिशन का नाम बदल दिया है.

Adani Transmission Update: अडानी समूह (Adani Group) ने बिजली ट्रांसमिशन-डिस्ट्रूब्यूशन से जुड़ी अपनी कंपनी अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का नाम बदल दिया है. अडानी ट्रांसमिशन का नया नाम अब अडानी एनर्जी सोल्यूशंस (Adani Energy Solutions) होगा. कंपनी के नाम में ये बदलाव का फैसला गुरुवार 27 जुलाई 2023 से ही प्रभावी हो चुका है. 

कंपनी ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges) को सूचित किया है कि अडानी ट्रांसमिशन का नाम बदलकर अडानी एनर्जी सोल्यूशंस लिमिटेड कर दिया गया है. ये फैसला 27 जुलाई 2023 से लागू हो गया है. कंपनी को इसकी मंजूरी आरओसी (ROC) से भी मिल चुकी है. कंपनी ने नाम में बदलाव से जुड़े डॉक्यूमेंट्स स्टॉक एक्सचेंजों को उपलब्ध करा दिए हैं. 

नए नाम के साथ अडानी एनर्जी सोल्यूशंस अडानी समूह की ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है जो 14 राज्यों में मौजूद है. कंपनी के पास कुल 19779 सीकेएम का नेटवर्क है जिसमें 15,371 सीकेएम ऑपरेशनल हैं और 4408 सीकेएम पर काम चल रहा जो अलग अलग स्टेज में है. कंपनी बिजली डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में भी है. मुंबई और मुंद्रा एसईजेड में कंपनी 1.20 करोड़ उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचा रही है. 

अडानी एनर्जी सोल्यूशंस ने आंध्र प्रदेश में तीन स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्टस ( Smart Metering Projects) के लिए एलओए हासिल किया है जिसमें 3700 करोड़ रुपये में 2.7 मिलियन स्मार्ट मीटर इंस्टॉल होना है. 31 जुलाई 2023 को अडानी एनर्जी सोल्यूशंस 2023-24 की पहली तिमाही के लिए नतीजे घोषित करेगी. 

गुरुवार को अडानी एनर्जी सोल्यूशंस का स्टॉक 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 805 रुपये पर क्लोज हुआ है. हालांकि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ( Hindenberg Research Report) के सामने आने के बाद स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी का शेयर 4236 रुपये का हाई बनाया था. लेकिन रिपोर्ट के सामने आने के बाद स्टॉक प्राइस घटकर 631 रुपये पर आ गया था. 2023 में स्टॉक में करीब 70 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. अडानी एनर्जी सोल्यूशंस का मार्केट कैप 89,797 करोड़ रुपये है.  

ये भी पढ़ें 

पीएम मोदी बोले, तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत होगा शामिल, चिदंबरम का जवाब, प्रति व्यक्ति आय की हो बात, 128वें स्थान पर है भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget