एक्सप्लोरर

Aadhaar Card होल्डर्स ध्यान दें! जानकारी अपडेट करने में हो रही है परेशानी तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने हेल्पलाइन नंबर को आसान बनाने के लिए आजादी के साल के नंबर को जारी किया है. इससे लोगों को यह नंबर याद रखने में सुविधा होती है.

Aadhaar Card Helpline Number: भारत में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. किसी भी स्कूल कॉलेज में एडमिशन करवाने से लेकर यात्रा करने के लिए, सरकारी योजना (Government School) का लाभ उठाने के लिए, बैंक में खाता खुलवाने (Bank Account), इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल (Income Tax Return) करने, प्रॉपर्टी खरीदने (Property Buying Tips) आदि सभी कामों के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती हैं. ऐसे में आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था नागरिकों को आधार कार्ड हमेशा अपडेट रखने की सलाह देती है. कई बार नागरिकों को आधार कार्ड अपडेट करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में लोगों की मदद के लिए UIDAI ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

UIDAI ने ट्वीट करके दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी-
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी देकर UIDAI ने बताया कि आधार अपडेट करने के लिए केवल UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें. इसके अलावा आप mAadhaar App और myAadhaarPortal के जरिए भी आधार में अपडेट कर सकते हैं. इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि डिटेल्स अपडेट करने में किसी तरह की परेशानी होने पर आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं. वहीं  help@uidai.gov.in पर मेल करके भी आप समस्या का समाधान पा सकते हैं.  

1947 नंबर पर मिलेगी सभी सुविधाएं
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने हेल्पलाइन नंबर को आसान बनाने के लिए आजादी के साल के नंबर को जारी किया है. इससे लोगों को यह नंबर याद रखने में सुविधा होती है. यह नंबर 24*7 IVRS मोड चालू रहता है. वहीं कस्टमर केयर से आप सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक सोमवार से शनिवार के दिन तक बात कर सकते हैं. वहीं रविवार को आप सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बात कर सकते हैं. इस नंबर के जरिए आप आधार केंद्र की जानकारी के साथ-साथ आधार नंबर, आधार खो जाने की स्थिति में, पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड न मिलने की स्थिति में आप यहां पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

आधार कार्ड में नाम अपडेट करने का तरीका-
1. इस काम के लिए सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
2. आगे आपको यहां Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. आगे आपके सामने पेज ओपन होगा जिसमें 12 अंक का आधार नंबर दर्ज करें.
4. इसके बाद आगे Captcha पर क्लिक करके Send OTP पर दर्ज करें. फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे दर्ज करें.
5. OTP फिल करते ही यूजर के सामने एक पेज खुलेगा. इसमें अपना नाम, जेडर, डेट ऑफ बर्थ आदि सभी डिटेल्स फिल करें.
6. इसके बाद आगे आपको आधार में नाम अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा.
7. इसके बाद आप नाम चेंज कर सकते हैं. इसका वेरिफिकेशन कोड आएगा.
8. फिर कोड दर्ज करते ही आपका आधार अपडेट हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Dabur की मसाला मार्केट में एंट्री! 588 करोड़ रुपये में खरीदी बादशाह मसाले की 51% हिस्सेदारी, जानें सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget