एक्सप्लोरर

Dabur की मसाला मार्केट में एंट्री! 588 करोड़ रुपये में खरीदी बादशाह मसाले की 51% हिस्सेदारी, जानें सभी डिटेल्स

Dabur India: आपको बता दें कि शेयर मार्केट (Share Market) को इस डील के बारे में जानकारी देते हुए डाबर इंडिया ने बताया है कि उसने कुल 587.52 करोड़ रुपये में बादशाह की 51% इक्विटी खरीद ली है.

Dabur Buys Stake of Badshah Masala: देश की पुरानी एफएमसीजी कंपनियों में से एक डाबर इंडिया (Dabur India) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी ने मसाला मार्केट में एंट्री करने का प्लान तैयार कर लिया है और देश के एक बड़े मसाला ब्रांड बादशाह मसाले (Badshah Masala) की 51% हिस्सेदारी खरीदकर कंपनी का मालिकाना हक प्राप्त कर लिया है. डाबर से बादशाह मसाले के साथ यह समझौता करीब 587.52 करोड़ रुपये में किया है. दोनों कंपनी ने इस मामले पर साझा बयान जारी करते हुए बताया कि डाबर इंडिया (Dabur India Takes Over Badshah Masala) ने बादशाह मसाले का 51% स्टेक 587.52 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. इस साझेदारी के बाद अब बादशाह मसाले का मालिकाना हक डाबर कंपनी के पास चला गया है.

मसालों के मार्केट में होगी डाबर की एंट्री
इस बयान में डाबर (Dabur) ने बताया कि वह अब इस साझेदारी के साथ मसालों के मार्केट में भी एंट्री करने वाला है. ध्यान देने वाली बात ये है बादशाह मसाला फूड सेक्टर में बहुत सालों से पीसे, खड़े और मिक्स मसाले बेचता आ रहा हैं. अब डाबर के बादशाह मसाले के टेक ओवर के बाद वह भी मसाले के सेक्टर में एंट्री कर लेगा. डाबर ने इस बात की जानकारी बुधवार को शेयर मार्केट को दी है.

कंपनी ने जारी किया दूसरी तिमाही के रिजल्ट्स
इसके साथ ही कंपनी ने अपने दूसरी तिमाही के रिजल्ट्स (Dabur India 2nd quarter Result) की भी घोषणा की. डाबर इंडिया लिमिटेड के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच में कंपनी के लाभ में 2.85% की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद यह लाभ केवल 490.86 करोड़ रुपये ही रह गया है. वहीं ध्यान देने वाली बात ये है कि इससे पहले कि तिमाही में कंपनी का लाभ 505.31 करोड़ रुपये का था. ऐसे में कंपनी को इस तिमाही में लाभ 14.45 करोड़ रुपये की कमा आई है.

करीब 587 में हुई डील
आपको बता दें कि शेयर मार्केट (Share Market) को इस डील के बारे में जानकारी देते हुए डाबर इंडिया ने बताया है कि उसने कुल 587.52 करोड़ रुपये में बादशाह की 51% इक्विटी खरीद ली है. वहीं बादशाह मसाले का कुल इक्विटी 1,152 करोड़ रुपये की थी. फिलहाल कंपनी ने 51% हिस्सेदारी खरीदी है. इस डील के पांच साल के बाद डाबर बची 49% इक्विटी भी खरीद लेगा. कंपनी ने बताया कि इस अधिग्रहण के बाद डाबर ने फूड सेक्टर में अगले तीन अपने बिजनेस को 500 करोड़ तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है.

ये भी पढ़ें-

Uber कैब के कारण महिला की छूटी फ्लाइट! कोर्ट का आदेश-देना होगा 20,000 रुपये जुर्माना, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget