एक्सप्लोरर

IPO Update: अगले हफ्ते दस्‍तक देंगे इन तीन कंपनियों के आईपीओ, मिल सकता है मोटी कमाई करने का मौका

IPO News: ग्लोबल हेल्थ का आईपीओ का सब्सक्रिप्शन गुरुवार से शुरू होगा. वहीं Fusion Microfinance का आईपीओ का सब्सक्रिप्शन आप बुधवार के दिन से कर पाएंगे.

Three IPO in Next Week: इस वित्त वर्ष का पिछला 6 महीना उतार-चढ़ाव से भर रहा है. अब दिवाली का फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद अब कई कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं.अगला हफ्ता आईपीओ में पैसा लगाने वालों के लिहाज से बहुत अहम है. अगले हफ्ते देश की तीन बड़ी कंपनियां मार्केट से पैसे जुटाने के लिहाज से अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश यानी आईपीओ (IPO) लेकर आ रही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि तीन कंपनियां अगले हफ्ते आईपीओ लेकर आ रही हैं. इसमें DCX सिस्टम का सब्सक्रिप्शन सोमवार से शुरू हो जाएगा.

वहीं ग्लोबल हेल्थ इश्यू का आईपीओ का सब्सक्रिप्शन गुरुवार से शुरू होगा. वहीं Fusion Microfinance का आईपीओ का  सब्सक्रिप्शन आप बुधवार के दिन से कर पाएंगे. अगर आप भी इन तीनों आईपीओ (IPO News) में से किसी एक में पैसा लगाने के प्लान बना रहे हैं तो हम आपको सभी के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

DCX System आईपीओ
बता दें कि DCX System  कंपनी आईपीओ अगले हफ्ते से सोमवार को खुलने जा रहा है. यह एक बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है. इसमें निवेशक 31 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर 2022 तक निवेश कर पाएंगे. DCX Systems कंपनी ने आईपीओ के लिए 197 से 207 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि आईपीओ यानी Initial Public Offering के जरिए जुटाई गई रकम से कंपनी लोन रीपेमेंट करेगी. इसके साथ ही वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा किया जाएगा. डीसीएक्स सिस्टम के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों पर होगी जो कि 11 नवंबर को होने का अनुमान है. कंपनी इस   आईपीओ के जरिए बाजार से 500 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है, जिसमें 400 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के जरिए और 100 करोड़ रुपये वीएनजी टेक्नोलॉजी (VNG Technology) ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाए जाएंगे.

Global Health आईपीओ
देशभर में मेंदाता (Medanta) ब्रांड के नाम से हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी बल हेल्थ लिमिटेड का आईपीओ ( Global Health Limited IPO) का आईपीओ गुरुवार से खुल रहा है. इसमें निवेशक 3 नवंबर से लेकर 7 नवंबर 2022 तक सब्सक्रिप्शन कर पाएंगे. ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड आईपीओ फ्रेश इश्यू के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है तो 5.08 शेयर ऑफर फॉर सेल ( Offer For Sale) में बेचा जाएगा.इस आईपीओ के जरिए जुटी रकम से ग्लोबल हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड अपने बकाया कर्ज को चुकाएंगी. वहीं कंपनी की लिस्टिंग 16 नवंबर, 2022 को कंपनी की बीएसई (BSE) और एनएसई ( NSE) पर होगी.

Fusion Microfinance आईपीओ
फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस कंपनी का आईपीओ 2 नवंबर 2022 को खुलने जा रहा है. इसमें आप 4 नवंबर 2022 तक पैसे लगा सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस कंपनी 600 करोड़ रुपये मार्केट से इकट्ठा करने वाली है. इसके जरिए कंपनी अपने कर्ज और अपने ऑपरेशन में इन पैसों को खर्च करेगी. 

ये भी पढ़ें-

Chhath Special Trains: छठ में यूपी-बिहार जा रहे लाखों लोगों के लिए खुशखबरी! रेलवे चला रहा है 250 स्‍पेशल ट्रेनें, यहां देखें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget