एक्सप्लोरर

Chhath Special Trains: छठ में यूपी-बिहार जा रहे लाखों लोगों के लिए खुशखबरी! रेलवे चला रहा है 250 स्‍पेशल ट्रेनें, यहां देखें डिटेल्स

Indian Railway: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार ने छठ महापर्व को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है.

Chhath Puja Special Train: दिवाली का त्योहार खत्म होने के साथ ही बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ के त्योहार (Chhath Puja 2022) की घूम शुरू हो चुकी है. लोग देश के कोने-कोने से छठ का महापर्व मनाने के लिए अपने घरों को लौटते हैं. इस कारण ट्रेन, बस और फ्लाइट हर जगह टिकट के लिए मारामारी रहती है. छठ के वक्त रेलवे के सामने एक बड़ी चुनौती रहती है कि वह ज्यादा से ज्यादा यात्रियं को कंफर्म टिकट दे सकें. ऐसे में पैसेंजर्स की सुविधा को देखते हुए रेलवे (Indian Railway) ने छठ के लिए 250 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है.

रेल मंत्री ने खुद दी जानकारी
इस मामले पर खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार ने छठ महापर्व को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है. रेलवे इस खास मौके पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर पहुंचाने के लिए 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें (Chhath Special Trains 2022) चला रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम इन ट्रेनों के जरिए 1.4 लाख लोगों को बर्थ दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां बाकी राज्यों के लोग दिवाली मना कर लौट रहे हैं, वहीं बिहार के लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे हैं. ऐसे में ट्रेनों में टिकट को लेकर बहुत मारामारी है. ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए रेलवे ने छठ पूजा के लिए 250 स्पेशल ट्रेनों (Chhath Puja Special Train) को चलाने का फैसला किया है.

ट्रेन लगाएगी 2,614 फेरे
रेल मंत्री ने यह भी बताया कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कुल 211 ट्रेनों की शुरुआत पहले की थी. यह ट्रेनें कुल 2,561 फेरे लगाने वाली थीं. अब रेलवे मंत्री ने बताया है कि इस स्पेशल ट्रेनों की संख्या को बढ़ाकर 250 कर दिया गया है. यह सभी ट्रेनों कुल मिलाकर 2,614 फेरे लगाएंगी. इसके साथ ही रेल मंत्री ने सभी लोगों को छठ महापर्व का बधाई भी दी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे फेस्टिव सीजन में रेलवे ने कुल 36 लाख से ज्यादा एक्स्ट्रा बर्थ देश भर में यात्रियों को प्रदान करने के लिए काम किया है.

आज से शुरू हो चुकी है छठ महापर्व
आपको बता दें कि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. यह चार दिन का त्योहार होता है. इस साल यह त्योहार 28 अक्टूबर 2022 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा. पहले दिन यानी आज नहाय-खाय  के साथ पर्व की शुरुआत होती है. इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसके चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होता है. 

ये भी पढ़ें-

BNPL Scheme: शॉपिंग करते वक्त कितने काम की है 'बाय नाउ पे लेटर' स्कीम? जानें इसके नफा-नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget