एक्सप्लोरर

Yamaha Bikes Under 2 Lakh: 2 लाख रुपये के बजट में दमदार माइलेज के साथ आती हैं ये यामाहा बाइक, आपको कौन सी है पसंद?

यामाहा R15 V4 एक स्पोर्टी मोटरसाइकिल है, जो यामाहा की R सीरीज के डिज़ाइन से प्रभावित है. R15 V4 में VVA तकनीक वाला 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है.

Yamaha Bikes in India: यामाहा 2024 में भारत में 2 लाख से कम कीमत वाली कई बाइक पेश करती है. इनमें 149cc इंजन वाली फीचर-पैक FZ-X, मस्कुलर FZ FI V3 और 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन वाली स्पोर्टी R15 V4 शामिल हैं. सभी में बेहतरीन परफॉरमेंस और माइलेज मिलती है, जो उन्हें अपनी-अपनी कैटेगरी में मजबूत दावेदार बनाता है.

2 लाख से कम कीमत वाली यामाहा बाइक

यामाहा भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक है, जो ऐसी मोटरसाइकिलें बनाने के लिए जानी जाती है, जिनमें परफॉरमेंस, स्टाइल और विश्वसनीयता का मिश्रण होता है. यह कंपनी देश में 2 लाख से कम प्राइस सेगमेंट में कुछ पॉपुलर प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है. जो लोग यामाहा बाइक को पसंद करते हैं, उनके लिए कंपनी के पास इस बजट में कई ऑप्शन मौजूद हैं. तो चलिए यहां जानते हैं भारत में 2 लाख रुपये से कम कीमत वाली कुछ बेहतरीन यामाहा बाइक के बारे में.

यामाहा FZ-X

यामाहा FZ-X में नियो-रेट्रो डिजाइन बाइक है, जिसमें टियरड्रॉप के आकार का फ़्यूल टैंक और गोलाकार एलईडी हेडलैम्प है. मोटरसाइकिल में 149cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो 12.4PS की अधिकतम पावर और 13.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. यामाहा FZ-X का दावा है कि यह बाइक 45 kmpl का माइलेज देती है और इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टक-एंड-रोल सीट डिजाइन, नेगेटिव LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सिंगल-चैनल ABS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी फीचर्स हैं.

Yamaha Bikes Under 2 Lakh: 2 लाख रुपये के बजट में दमदार माइलेज के साथ आती हैं ये यामाहा बाइक, आपको कौन सी है पसंद?

FZ-X के मुख्य तौर पर होंडा CB350RS और रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 से मुकाबला होता है. कीमत की बात करें तो यह मोटरसाइकिल भारत में 2 लाख रुपये से कम कीमत वाली मुख्य यामाहा बाइकों में से एक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू होती है.

यामाहा FZ FI V3

यामाहा FZ FI V3 में मस्कुलर डिजाइन मिलता है और यह एक एग्रेसिव अपील देता है. इस मोटरसाइकिल में एक 149cc इंजन मिलता है, जो 12.4PS की मैक्सिमम पॉवर और 13.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, इसमें 49.31 kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी का दावा किया गया है. यामाहा FZ F1 V3 ABS, नेगेटिव LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल-चैनल ABS और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स के साथ आती है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.23 लाख रुपये है और इसका मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V और बजाज पल्सर 150 से होता है.

Yamaha Bikes Under 2 Lakh: 2 लाख रुपये के बजट में दमदार माइलेज के साथ आती हैं ये यामाहा बाइक, आपको कौन सी है पसंद?

यामाहा R15 V4

यामाहा R15 V4 एक स्पोर्टी मोटरसाइकिल है, जो यामाहा की R सीरीज के डिज़ाइन से प्रभावित है. R15 V4 में VVA तकनीक वाला 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 18.4PS की अधिकतम पावर और 14.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, इसमें लगभग 45 kmpl की माइलेज मिलती है. मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डुअल-चैनल ABS और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी सुविधाएँ हैं. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.82 लाख रुपये से शुरू होती है. इस बाइक का मुकाबला यामाहा R15 V4 सुजुकी जिक्सर SF और केटीएम RC 125 जैसी बाइक से होता है.

Yamaha Bikes Under 2 Lakh: 2 लाख रुपये के बजट में दमदार माइलेज के साथ आती हैं ये यामाहा बाइक, आपको कौन सी है पसंद?

यह भी पढ़ें -

अप्रैल 2024 में इन 5 SUV की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, टाटा की ये कार दूसरी बार बनी नंबर-1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पेट्रोल भी देंगी 200 KM की रेंज, Volvo ने पेश कीं शानदार कारें
बिना पेट्रोल भी देंगी 200 KM की रेंज, Volvo ने पेश कीं शानदार कारें
फेस्टिव सीजन में सस्ती हो सकती हैं कारें, जानें क्या है सरकार का प्लान?
फेस्टिव सीजन में सस्ती हो सकती हैं कारें, जानें क्या है सरकार का प्लान?
XUV 7XO या Tata Sierra, सेफ्टी-फीचर्स में किसमें ज्यादा दम?
XUV 7XO या Tata Sierra, सेफ्टी-फीचर्स में किसमें ज्यादा दम?
Cyberster-M9 पर कंपनी का बड़ा दांव, 10 लाख रुपये तक कम हुई कीमत
Cyberster-M9 पर कंपनी का बड़ा दांव, 10 लाख रुपये तक कम हुई कीमत

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नया नियम
पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नया नियम
'एक हफ्ते में उड़ा देंगे..', आगरा के ताज रिसॉर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी
'एक हफ्ते में उड़ा देंगे..', आगरा के ताज रिसॉर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी
थाईलैंड से भारत आएगी 'आफत', यूपी- बिहार समेत 21 राज्यों में आज होगी बारिश
थाईलैंड से भारत आएगी 'आफत', यूपी- बिहार समेत 21 राज्यों में आज होगी बारिश
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा
ये हैं 2026 की सबसे खराब फिल्में, ओटीटी पर भी देखने की न करें गलती
शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद... पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!
शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद... पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!
यूपी के 38 जिलों में आज भी बारिश, जानें कब विदाई लेगा मानसून?
यूपी के 38 जिलों में आज भी बारिश, जानें कब विदाई लेगा मानसून?
Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips
Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips
Embed widget