एक्सप्लोरर

Auto Sales April 2024: अप्रैल 2024 में इन 5 SUV की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, टाटा की ये कार दूसरी बार बनी नंबर-1

अप्रैल 2024 की पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही, जो मारुति सुज़ुकी की सबसे नई एसयूवी में से एक है. पिछले महीने, फ्रोंक्स की 14,286 यूनिट्स की बिक्री हुई.

Top 5 best-selling SUVs in April 2024: ग्राहकों के बीच अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ एसयूवी की बिक्री में तेजी आई है और अप्रैल 2024 में लगातार दूसरे महीने, टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी सहित अन्य सभी कार निर्माता कंपनियों को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है. साथ ही हुंडई को भी नई क्रेटा के साथ शानदार सफलता मिल रही है, जबकि महिंद्रा, स्कॉर्पियो की बिक्री के साथ अपनी स्थिति को मजबूत बनाए हुए है. तो आइए जानते हैं अप्रैल 2024 में किन 5 एसयूवी की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है. 

टाटा पंच

टाटा पंच का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है, क्योंकि यह न केवल पिछले महीने सबसे ज़्यादा बिकने वाली एसयूवी थी, बल्कि अप्रैल 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी थी. पिछले महीने टाटा ने पंच की 19,158 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 10,934 यूनिट बेची गई थीं, जिसमें सालाना आधार पर 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Auto Sales April 2024: अप्रैल 2024 में इन 5 SUV की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, टाटा की ये कार दूसरी बार बनी नंबर-1

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा

दूसरे स्थान पर मारुति सुजुकी की ब्रेज़ा है. अप्रैल 2024 में मारुति सुज़ुकी ने इस एसयूवी की 17,113 यूनिट की बिक्री की, जो अप्रैल 2023 की तुलना में 45 प्रतिशत की सालाना बढ़त थी. पिछले साल अप्रैल में मारुति सुजुकी ने ब्रेज़ा की 11,836 यूनिट बेची थी.

Auto Sales April 2024: अप्रैल 2024 में इन 5 SUV की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, टाटा की ये कार दूसरी बार बनी नंबर-1

हुंडई क्रेटा

थोड़ी गिरावट के बाद हुंडई क्रेटा की बिक्री में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है, अप्रैल 2024 में, हुंडई ने क्रेटा की 15,447 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि अप्रैल 2023 के दौरान, कंपनी ने 14,186 यूनिट की बिक्री की थी. पिछले महीने इसकी बिक्री में वार्षिक आधार पर 9 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है.

Auto Sales April 2024: अप्रैल 2024 में इन 5 SUV की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, टाटा की ये कार दूसरी बार बनी नंबर-1

महिंद्रा स्कॉर्पियो

बिक्री के मामले में चौथे स्थान पर महिंद्रा स्कॉर्पियो है, जो पिछले कुछ महीनों से टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में लगातार बनी हुई है. अप्रैल 2024 में, महिंद्रा ने स्कॉर्पियो की 14,807 यूनिट की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान, महिंद्रा ने इसकी 9,617 यूनिट बेचीं थी. अप्रैल 2024 में, महिंद्रा स्कॉर्पियो ने सालाना आधार पर 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है.

Auto Sales April 2024: अप्रैल 2024 में इन 5 SUV की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, टाटा की ये कार दूसरी बार बनी नंबर-1

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 

अप्रैल 2024 की पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही, जो मारुति सुज़ुकी की सबसे नई एसयूवी में से एक है. पिछले महीने, फ्रोंक्स की 14,286 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अप्रैल 2023 में इसकी 8,784 यूनिट्स बिकी थी, जिसमें कंपनी ने साल-दर-साल 63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

Auto Sales April 2024: अप्रैल 2024 में इन 5 SUV की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, टाटा की ये कार दूसरी बार बनी नंबर-1

यह भी पढ़ें - 

कल भारत में लॉन्च होगी न्यू जेनरेशन मारुति स्विफ्ट, जानिए संभावित कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget