एक्सप्लोरर

कार पर लगा FASTag डैमेज हो जाए तो क्या करें? जानिए नया फास्टैग पाने का तरीका

पूरे देश में फास्टैग लागू होने से कहीं भी आने जाने में लोगों को इससे काफी आसानी हुई है, लेकिन बहुत सारे लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि फास्टैग चोरी, डैमेज या फट जाने पर क्या करें. आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं.

अब तक आपने नेशनल हाइवे और दूसरी सड़कों के टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइन देखी होंगी. लेकिन पूरे देश में फास्टैग लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर बर्बाद होने वाला समय बचने लगा है. दरअसल देश में सभी गाड़ियों पर फास्टैग लगाना जरूरी हो गया है. फास्‍टैग को गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है. टोल प्लाजा पर लगे कैमरे इसे स्‍कैन कर लेते हैं और टोल का पैसा आपको अकाउंट से अपने आप कट जाता है. इस प्रोसेस को पूरा होने में सिर्फ कुछ सेकंड ही लगते हैं. इससे आने जाने वाले लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है लेकिन लोगों को फास्टैग से जुड़ी कुछ समस्या भी आ रही हैं जैसे फास्टैग डैमेज हो जाए, कहीं चोरी हो जाए या फिर फट जाए तो क्या करना चाहिए. लोगों के मन में फास्टैग वॉलेट में रहने वाले पैसे की सुरक्षा को लेकर भी सवाल आ रहे हैं. इसके अलावा दोबारा फाक्टैग लेने और खर्च को लेकर भी सवाल आ रहे हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

फास्टैग डैमेज होने पर क्या करें? अगर आपकी गाड़ी में लगा फास्टैग किसी कारण से खराब हो जाता है या फट जाता है तो आप उसे आसानी से बदल सकते हैं. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक एक वाहन के लिए केवल एक फास्टैग मिलता है. जिसमें व्हीकल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, टैग आईडी समेत दूसरे डिटेल्स भरने होते हैं. ऐसे में आप पुरानी डिटेल देकर फिर से नया फास्टैग पा सकते हैं

दोबारा फास्टैग पाने की प्रक्रिया?  आप चाहें तो घर बैठे अपना फास्टैग बदल सकते हैं या नया पा सकते हैं. आप Paytm के जरिये नया फास्टैग जारी करवा सकते हैं. इसके लिए आपको 100 रुपये चार्ज देना होगा. आप ऐप के जरिए गाड़ी का RC और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देकर भी दोबारा फास्टैग मंगवा सकते हैं.

फास्टैग में कब तक कैश रख सकते हैं?  फास्टैग में रखे कैश की वैधता अनलिमिटेड होती है. यानी कभी भी फास्टैग बदलना पड़े तो पैसे नए फास्टैग में ट्रांसफर हो जाएंगे. फास्‍टैग को My FASTag ऐप या नेटबैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, पेटीएम के जरिए रिचार्ज किया जाता है आप यहां से फास्टैग बदल भी सकते हैं.

फास्टैग गुम होने पर पैसों का क्या होगा? अगर आपकी गाड़ी चोरी हो गई हो तो ऐसी कंडीशन में बैंक की हेल्पलाइन पर फोन कर आप फास्टैग को ब्लॉक करवा सकते हैं. वहीं गाड़ी का शीशा टूटने पर भी फास्टैग खराब हो जाता है ऐसे में आप इसे कहीं से भी बदल सकते हैं. अगर ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से बैंक या फिर फास्टैग सेंटर से दूसरा फास्टैग ले सकते हैं. इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा.

आपको बता दें जब आप पहली बार फास्टैग के लिए अप्लाई करते हैं तो आपका एक FASTag अकाउंट जेनरेट होता है, जो हमेशा के लिए होता है. आप इस अकाउंट को कभी भी एक्सेस कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget