एक्सप्लोरर

Volkswagen Golf GTI India Review: पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ शानदार फीचर्स, जानिए इस हाई-स्पीड हैचबैक की खासियत

Volkswagen Golf GTI India Review: वोक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में परफॉर्मेंस के दीवानों के लिए एक शानदार ऑप्शन है. आइए इसकी स्पीड, फीचर्स, ड्राइविंग एक्सपीरियंस के बारे में जानते हैं.

Volkswagen Golf GTI India Review: अब भारत में सिर्फ किफायती और सुविधाजनक कारें ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कारें भी दस्तक दे रही हैं. इसी कड़ी में Volkswagen Golf GTI जैसी स्पोर्टी हैचबैक अब भारत में उपलब्ध है और यह ड्राइविंग के दीवानों के लिए किसी सपने से कम नहीं है.

अगर आप भी कार से केवल चलने का काम नहीं, बल्कि थ्रिल और पावर चाहते हैं, तो गोल्फ GTI आपकी पसंद बन सकती है. एबीपी न्यूज ने वोक्सवैगन गोल्फ GTI का में रिव्यू किया है.आइए इसके फीचर्स और खासियतों पर एक नजर डालते हैं.

क्या है Golf GTI?

Golf GTI कोई साधारण हैचबैक नहीं है, बल्कि यह उस ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 1970 के दशक में हुई थी. भारत में लॉन्च हुए इसके नए मॉडल में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 265bhp की पावर जनरेट करता है. इसके साथ 7-स्पीड DSG डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी स्टैंडर्ड आता है. यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार को महज 6 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है और 267 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक बड़ी आसानी से पहुंच जाती है.

खास बात यह है कि तेज रफ्तार पर GTI के एग्जॉस्ट से निकलने वाली पॉप और क्रैकल की आवाज इसे भीड़ से अलग बनाती है. इसे नैट्रैक्स ट्रैक पर 200 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से दौड़ते देखा गया, और उसकी स्टेबिलिटी वाकई हैरान करने वाली थी.

हैंडलिंग, स्टाइल और ब्रेकिंग

हैंडलिंग, स्टाइल और ब्रेकिंग की बात करें तो Golf GTI की स्टीयरिंग बेहद हल्की और सटीक है, जिससे यह बड़ी कार होते हुए भी कॉम्पैक्ट महसूस होती है. यही कारण है कि यह घुमावदार रास्तों पर शानदार पकड़ और बैलेंस बनाए रखती है. इसमें लगे 18 इंच के अलॉय व्हील्स, मॉन्स्टर ब्रेक्स और 135mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे न केवल स्पोर्टी बनाते हैं, बल्कि भारतीय सड़कों पर भी स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देती है.

इंटीरियर और फीचर्स

इस कार का इंटीरियर भी बेहद अट्रैक्टिव और मॉडर्न है, जहां 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कस्टमाइजेबल डिजिटल क्लस्टर, प्लेड स्पोर्ट सीट्स और स्पोर्टी रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं. सुविधाओं की बात करें तो इसमें सनरूफ, ADAS टेक्नोलॉजी, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल हैं. हालांकि, इसकी कीमत के हिसाब से 360 डिग्री कैमरा और पावर्ड सीट्स जैसे फीचर्स की कमी महसूस होती है.

कैसा है डिजाइन?

डिजाइन के मामले में भी GTI एक परफॉर्मेंस कार की पूरी झलक देती है. इसका एक्सटीरियर इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल, स्लिम एलईडी हेडलाइट्स, ड्यूल क्रोम एग्जॉस्ट पाइप्स और स्पोर्टी फ्रंट बंपर के साथ बेहद एग्रेसिव और स्टाइलिश नजर आता है.  हमारी पसंद की बात करें तो Golf GTI का परफॉर्मेंस, तेज और शार्प ड्राइविंग एक्सपीरियंस, मजबूत ब्रेकिंग, प्रीमियम इंटीरियर क्वालिटी और प्रैक्टिकल डिजाइन हमें बेहद पसंद आए. हालांकि कुछ कमियों में पावर्ड सीट्स और 360 कैमरा की गैरमौजूदगी, साथ ही 135mm का सीमित ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों के लिए थोड़ी सावधानी की मांग करता है.

ये भी पढ़ें: Royal Enfield मार्केट में पेश करने जा रही हाइब्रिड बाइक, जानें कितना मिलेगा माइलेज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget