एक्सप्लोरर

क्या आप भी बारिश में कर रहे हैं ये गलती? इमरजेंसी इंडिकेटर का बटन दबाना पड़ सकता है भारी, जानें सही तरीका

Safety Driving In Rain: बारिश के दौरान अगर आप ड्राइविंग करते समय इमरजेंसी इंडिकेटर्स ऑन कर देते हैं, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसा करने से एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Safety Driving In Rain: बरसात के मौसम में गाड़ी चलाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि पानी गिरने से रोड पर विजिबिलिटी यानी देखने की क्षमता कम हो जाती है. ऐसे में अधिकतर लोग गाड़ी चलाते समय इमरजेंसी इंडिकेटर ऑन कर देते हैं. यह आदत भले ही आपको सुरक्षित महसूस कराए, लेकिन असल में यह दूसरों के लिए कन्फ्यूजन और एक्सीडेंट का कारण बन सकती है.

आज के दौर में गाड़ियों में हाई-इंटेंसिटी LED हेडलाइट्स, DRLs और फॉग लाइट्स जैसी टेक्नोलॉजी उपलब्ध है, जिससे कार पहले से काफी स्पष्ट दिखाई देती है-चाहे बारिश हो या धुंध. ऐसे में इमरजेंसी इंडिकेटर की जरूरत केवल खास स्थितियों में होती है.

क्यों नहीं करना चाहिए इमरजेंसी इंडिकेटर का इस्तेमाल?

बारिश में इमरजेंसी इंडिकेटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह गलत संकेत देता है. जब आप इसे ऑन रखते हैं, तो दोनों ओर के इंडिकेटर एक साथ जलते हैं, जिससे मोड़ पर मुड़ने का इशारा नहीं दिया जा सकता और पीछे आने वाले ड्राइवर भ्रमित हो सकते हैं. यह फॉल्स अलर्ट भी पैदा करता है. क्योंकि दूसरे चालकों को लग सकता है कि आपकी गाड़ी रुक गई है या खराब हो गई है, जिससे ट्रैफिक बाधित हो सकता है. इसके अलावा, इस दौरान आप ओवरटेक, लेन बदलने या टर्न लेने जैसे जरूरी संकेत भी नहीं दे पाते, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.

सही समय पर करें उपयोग

इमरजेंसी इंडिकेटर का सही उपयोग केवल खास परिस्थितियों में करना चाहिए जैसे-जब गाड़ी खराब हो जाए और आपको सड़क के किनारे रोकनी पड़े, जब आप रात में टायर बदल रहे हों या जब आप किसी दुर्घटना में हों और गाड़ी आगे नहीं बढ़ा पा रहे हों.

बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बेहतर है कि आप फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें क्योंकि ये सड़क को पास से साफ दिखाती हैं. लो बीम हेडलाइट्स जलाएं, क्योंकि हाई बीम की तुलना में यह ज्यादा कारगर होती है. विंडशील्ड वाइपर और डिफॉगर को एक्टिव रखें ताकि सामने का दृश्य साफ दिख सके और गाड़ी की स्पीड को कम रखें और स्टीयरिंग पर अच्छी पकड़ बनाए रखें ताकि फिसलन से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर नजर आई Hyundai Venue फेसलिफ्ट, जानें किन कारों को दे सकती है टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
पेट्रोल छोड़िए, महज 25 रुपये/लीटर में चलेगी कार, हुआ बड़ा खुलासा
पेट्रोल छोड़िए, महज 25 रुपये/लीटर में चलेगी कार, हुआ बड़ा खुलासा
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget