एक्सप्लोरर

भारत में लांच हुई हैंडमेड इंजन वाली मर्सिडीज कार, कीमत इतने करोड़ रुपये, जानें कैसे हैं फीचर्स

Mercedes Benz New Car: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी दो नई हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कारें लॉन्च की हैं. इन दोनों कारों में 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है. आइए इनके फीचर्स पर नजर डालते हैं.

Mercedes Benz Launched New Car: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में दो सुपर लक्जरी परफॉर्मेंस कारें AMG GT 63 और GT 63 Pro लॉन्च की हैं. यह जर्मन कंपनी 2020 के बाद पहली बार इस सीरीज की कारें भारतीय बाजार में लेकर आई है. इन दोनों कारों में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं. इनमें एक पावरफुल इंजन और नया चार-सीटर केबिन शामिल है, जो इन्हें लग्जरी और स्पोर्टी कार का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाते हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों कारों में क्या-क्या खास है.

इन कारों की शुरुआती कीमत 3.30 करोड़ रुपये है, जबकि GT 63 Pro की कीमत 3.65 करोड़ रुपये रखी गई है. खास बात ये है कि इन दोनों ही कारों AMG GT 63 और GT 63 Pro के इंजन हाथ से बनाए गए हैं, जो इनकी एक्सक्लूसिविटी को और बढ़ाते हैं.

कैसा है डिजाइन?

GT 63 और GT 63 Pro का एक्सटीरियर बेहद स्पोर्टी और एग्रेसिव है. इनमें टियरड्रॉप LED हेडलाइट्स, स्लीक DRLs, लो-स्लंग रूफलाइन और क्वाड एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है. साइड से कार कूपे जैसी लगती है, और पीछे की कनेक्टेड टेललाइट्स इसे और शानदार लुक देती हैं. GT 63 Pro वर्जन में खासतौर पर 21-इंच अलॉय व्हील्स, बेहतर ब्रेक्स, टायर्स और एयरोडायनामिक्स जैसे अपग्रेड्स मिलते हैं.

प्रीमियम और स्पोर्टी है इंटीरियर

Mercedes-AMG GT 63 और GT 63 Pro का इंटीरियर बेहद प्रीमियम और स्पोर्टी है, जिसमें ऑल-ब्लैक थीम, सिल्वर एक्सेंट और सिग्नेचर राउंड एसी वेंट्स शामिल हैं. इसमें 3-स्पोक AMG स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें रोटरी ड्राइव मोड डायल भी मौजूद है. 2+2 सीटिंग लेआउट के साथ यह कार बच्चों के लिए पीछे की सीटों में सीमित स्पेस देती है. 

इंजन और परफॉर्मेंस 

इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही कारें 4.0L ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ आती हैं. GT 63 वेरिएंट में यह इंजन 585 PS की पावर और 800 Nm का टॉर्क देता है, जबकि GT 63 Pro में 612 PS की पावर और 850 Nm टॉर्क मिलता है. दोनों ही कारें 9-स्पीड MCT ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती हैं, जो 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.2 सेकंड में पकड़ लेती हैं. बता दें कि इन इंजनों को 'One Man, One Engine' की परंपरा के अनुसार हाथ से तैयार किया गया है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स और सुरक्षा की बात करें तो इन दोनों कारों में 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 11.9 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम Burmester साउंड सिस्टम, मल्टी-जोन ऑटोमैटिक AC और पावर्ड फ्रंट सीट्स दी गई हैं. सुरक्षा के लिहाज से इनमें 8 एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट मौजूद हैं. Mercedes-AMG GT 63 और GT 63 Pro की बुकिंग्स अब भारत में शुरू हो चुकी हैं और ये दोनों मॉडल्स मर्सिडीज-बेंज की चुनिंदा डीलरशिप्स पर उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें:-

Upcoming Suvs: मार्केट में जल्द लॉन्च होने जा रही ये 3 शानदार कारें, टेस्टिंग के दौरान हो चुकी हैं स्पॉट, जानें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget