Ultraviolette X-47 Venom: विदेशी कंपनियों की छुट्टी करेगी ये देसी Electric Bike, फीचर्स देख दुनिया हैरान
Ultraviolette X-47 Venom: Ultraviolette ने EICMA 2026 में उतारी X-47 Venom इलेक्ट्रिक बाइक. 323km रेंज, रडार टेक्नोलॉजी और 155kmph टॉप स्पीड से लैस. जानिए इस बाइक की खासियत.

Ultraviolette X-47 Venom: हमारे देश में कई नई कंपनियों ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर लॉन्च की हैं. जिसके बाद उन गाड़ियों पर सभी ग्राहक काफी भरोसा जता रहे हैं. जबकि अब एक और नई इलेक्ट्रिक बाइक दुनिया के सामने पेश हुई है. जिसकी हर तरफ चर्चा चल रही है. दरअसल EICMA 2026 में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी अल्ट्रावॉयलेट ने अपनी नई बाइक X-47 Venom को लॉन्च किया है.
जिसके बाद यह देशी ब्रांड अब हर तरफ तारीफें बटोर रहा है. बता दें कि कंपनी ने बाइक को बिल्कुल नए 100V प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. यह बाइक शानदार परफॉर्मेंस, लंबी ड्राइविंग रेंज और एआई वॉइस असिस्टेंस के साथ लॉन्च हुई है.
323 किलोमीटर की है रेंज
बता दें कि अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम में कंपनी की नई SRB-11 बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. जबकि कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 323 किलोमीटर की रेंज देती है. वहीं बाइक में लगी पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर 30 kW की पीक पावर और 550 Nm का विशाल व्हील टॉर्क जनरेट करती है. इतनी ताकत की बदौलत हाईवे हो या शहर की सड़कें यह बाइक हर जगह जबरदस्त स्पीड और परफॉर्मेंस देती है.
यह भी पढ़ें: Honda Alpha: होंडा की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
155 किमी की टॉप स्पीड
बात करें परफॉर्मेंस की तो यह देसी इलेक्ट्रिक बाइक बड़ी-बड़ी पेट्रोल स्पोर्ट्स बाइक्स को सीधे टक्कर देती है. क्योंकि X-47 Venom की टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. रजो लोग बाइक में तेज स्पीड पसंद करते हैं उनके लिए यह मोटरसाइकिल बहुत ही शानदार है. क्योंकि X-47 Venom महज 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं इसका वजन 180 किलोग्राम है जो हाई-स्पीड में भी बाइक को सड़क पर बेहतरीन बैलेंस देता है.
मिलता है वॉइस असिस्टेंट
जानकारी दें दे कि सेफ्टी और फीचर्स के मामले में X-47 वेनम बेहद एडवांस है. क्योंकि इसमें एडवांस्ड सेफ्टी के लिए रडार-बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. जो राइडर को ब्लाइंड स्पॉट और होने वाले खतरों से सजक कराती है.
वहीं इसमें Hello Violette नाम से स्मार्ट एआई वॉइस असिस्टेंट दिया गया है. जिसकी मदद से राइडर बोलकर ही कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकता है. हाईवे पर लंबी राइड को आरामदायक बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है.
विदेशी कंपनियों को मिलेगी जबरदस्त टक्कर
बता दें कि अल्ट्रावॉयलेट ने अपनी इस मोटरसाइकिल के जरिए यह साबित कर दिया है कि भारतीय कंपनियां भी वर्ल्ड लेवल के प्रीमियम प्रोडक्ट्स बना सकती हैं. X-47 Venom यूरोपीय और बाकी बाजारों में विदेशी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों को सीधी चुनौती देगी.
भारत में बनी इस बाइक को आने वाले समय में घरेलू बाजार के साथ-साथ यूरोप के कई देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. जिससे विदेशी ऑटो ब्रांड्स की चिंता बढ़ना तय माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Continental GT 750: GT 650 से भी ज्यादा दमदार, EICMA 2026 में आई नई GT 750






















