एक्सप्लोरर

Petrol In Diesel Car: कार में डीजल की जगह पेट्रोल भर गया तो क्या होगा, कितनी दूर चल पाएगी गाड़ी?

Petrol In Diesel Car: डीजल कार में पेट्रोल भरने पर क्या होगा? जानें कितनी दूर चलने के बाद इंजन हो सकता है पूरी तरह सीज और इस बड़ी लापरवाही से बचने के तुरंत बाद क्या कदम उठाने चाहिए?

Petrol In Diesel Car: सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच अक्सर पेट्रोल पंप पर एक छोटी सी लापरवाही बड़े नुकसान की वजह बन जाती है. कई बार गाड़ी मालिक या पंप अटेंडेंट की जल्दबाजी के कारण डीजल कार में पेट्रोल भर दिया जाता है. चूंकि पेट्रोल और डीजल इंजन के काम करने का तरीका और उनका ईंधन पूरी तरह अलग होता है, इसलिए यह भूल कार के मैकेनिज्म को बूरी तरह प्रभावित करती है. इस स्थिति में वाहन चालकों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि गलत ईंधन डालने के बाद आखिर गाड़ी कितनी दूर तक चल सकती है, और इंजन के भीतर इसका क्या असर होता है.

गलती के बाद कितनी दूर चल पाएगी गाड़ी?

यदि आपकी डीजल कार का टैंक पूरी तरह खाली था और उसमें पेट्रोल भर दिया गया है, तो गाड़ी मुश्किल से कुछ मीटर या कुछ मिनट ही चल पाएगी. दरअसल, फ्यूल लाइनों और फिल्टर में पहले से जो थोड़ा-बहुत डीजल बचा होता है, कार सिर्फ उसी के दम पर स्टार्ट होती है और थोड़ी दूर आगे बढ़ती है. जैसे ही इंजन के भीतर इंजन की मात्रा पहुंचती है, गाड़ी का दम घुटने लगता है. इंजन पूरी तरह से पावर छोड़ देता है, बहुत तेज आवाज होने लगती है, साइलेंसर से घना काला धुआं निकलने लगता है और कुछ ही दूरी पर गाड़ी अचानक बंद हो जाती है.

इंजन के भीतर क्या होता है नुकसान?

डीजल इंजन के पुर्जे, खासकर हाई-प्रेशर फ्यूल पंप और फ्यूल इंजेक्टर्स, बेहद सटीक तकनीक से बने होते हैं. डीजल स्वभाव से थोड़ा लुब्रिकेटिंग होता है, जो इन महंगे पुर्जों को आपस में घिसने से बचाता है और उन्हें चिकनाई देता है. इसके विपरीत, पेट्रोल एक सॉल्वेट की तरह काम करता है. जब डीजल टैंक में पेट्रोल भर जाता है, तो यह सिस्टम की पूरी चिकनाई को खत्म कर देता है.

चिकनाई खत्म होने से फ्यूल पंप के धातू के हिस्से आपस में रगड़ खाने लगते हैं, जिससे लोहे के बारीक कण पूरे फ्यूल सिस्टम में फैल जाते हैं. पेट्रोल का फ्लैश पॉइंट डीजल से बहुत कम होता है, जिसके कारण यह डीजल इंजन के भारी कंप्रेशन में समय से पहले ही ब्लास्ट हो जाता है. इस बेमेल दहन से पैदा होने वाला अत्यधिक दबाव पिस्टन को क्रैक कर सकता है, कनेक्टिंग रॉड को मोड़ सकता है और पूरा इंजन सीज कर सकता है. यह नुकसान इतना गंभीर होता है कि फ्यूल पंप और इंजेक्टर्स को बदलना पड़ता है. 

यह भी पढ़ें-Ford Privacy Policy: Ford ने ग्राहकों को दिया बड़ा भरोसा, कार के डेटा पर मिलेगा पूरा कंट्रोल

ऐसी स्थिति में तुरंत क्या कदम उठाएं?

अगर आपको पेट्रोल पंप पह ही यह अहसास हो जाए कि गाड़ी में गलत ईंधन डल गया है, तो सबसे जरूरी यह है कि गाड़ी की चाबी को छुए भी नहीं. गाड़ी का इग्निशन ऑन न करें और न ही इंजन स्टार्ट करें. अगर इंजन चालू नहीं होगा, तो पेट्रोल टैंक से निकलकर फ्यूल लाइनों और इंजन तक नहीं पहुंचेगा.

इस स्थिति में गाड़ी को न्यूट्रल गियर में डालकर धक्का लगाते हुए साइड में खड़ा करें. इसके बाद तुरंत किसी मैकेनिक या टोइंग सर्विस को बुलाकर कार को वर्कशॉप भेजें. वर्कशॉप में मैकेनिक टैंक को पूरी तरह से खाल करेगा और फ्यूल लाइनों को साफ करके नया डीजल डालेगा. यदि आपने गाड़ी स्टार्ट नहीं की है, तो आप केवल टैंक सफाई और फ्यूल फिल्टर बदलवाने के मामूली खर्च में बड़े नुकसान से बच जाएंगे. वाहन मालिकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि गलत ईंधन के कारण होने वाला नुकसान बीमा कंपनियों द्वारा कवर नहीं किया जाता है, क्योंकि इसे लापरवाही माना जाता है. 

यह भी पढ़ें-Royal Enfield Himalayan 750: Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, इसी महीने भारत में होगी लॉन्च

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Classic 650 Limited Edition: 4.26 लाख की बाइक के पीछे टूट पड़े लोग, 6 मिनट में स्टॉक खत्म
4.26 लाख की बाइक के पीछे टूट पड़े लोग, 6 मिनट में स्टॉक खत्म
GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
Mercedes-Benz Electric GLC: Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Honda Alpha: होंडा की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Honda की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget