Classic 650 Limited Edition: 4.26 लाख की बाइक के पीछे टूट पड़े लोग, 6 मिनट में स्टॉक खत्म
Classic 650 Limited Edition: 4.26 लाख रुपये वाली रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 हाइपरशिफ्ट 6 मिनट में हुई सोल्ड आउट. जानिए इस लिमिटेड एडिशन बाइक के फीचर्स और खासियत.

Classic 650 Limited Edition: बाइक सेक्शन में कई सालों से रॉयल एनफील्ड का दबदबा अलग ही देखने को मिला है. जबकि आज भी इस कंपनी की बाइक्स को टक्कर देना आसान नहीं है. क्योंकि रॉयल एनफील्ड की बाइक्स युवाओं को बेहद ज्यादा ही पसंद है. जिसके चलते इसकी बिक्री भी हर साल बढ़ती जा रही है. जबकि इस बीच कंपनी ने एक और कारनामा कर दिखाया है. दरअसल कंपनी ने 125वीं एनिवर्सरी पर हाइपरशिफ्ट क्लासिक 650 बाइक लॉन्च की.
जिसके बाद इस बाइक की डिमांड बहुत ज्यादा देखने को मिला है. क्योंकि बिक्री शुरू होते ही महज 6 मिनट के अंदर भारत के हिस्से में आईं सभी 125 गाड़ियां बिक गईं. 4,25,589 रुपये की प्रीमियम कीमत होने के बावजूद बाइक लवर्स और कलेक्टर्स ने इसे हाथों-हाथ खरीद लिया.
बाइक बदलती है रंग
आपको बता दें कि हाइपरशिफ्ट क्लासिक 650 बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाइपरशिफ्ट पेंट स्कीम है. जो रोशनी के हिसाब से अपना रंग बदलती है. बाइक के टैंक पर 125वें एनिवर्सरी का खास क्रैस्ट और साइड पैनल्स पर स्पेशल बैजिंग दी गई है. जबकि इसके साथ ही टैंक पर हाथ से बनाए गए पिनस्ट्राइप्स इसे एक बिल्कुल नया और कलेक्टर्स-एडिशन वाला विंटेज लुक देते हैं.
यह भी पढ़ें: Honda Alpha: होंडा की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
648cc का मिलता है इंजन
बात करें अगर परफॉर्मेंस की तो इसमें 647.95cc का एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. जो 47 hp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जबकि इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन हाईवे पर बिना किसी वाइब्रेशन के लंबी दूरी तय करने के लिए जाना जाता है और इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा है.
प्रीमियम सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप
बता दें कि कंपनी ने मजबूत ग्रिप और बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए बाइक में आगे 43mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिहाज से बाइक के दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. क्लासिक रेट्रो लुक देने के लिए इसमें 19-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर स्पोक व्हील्स दिए गए हैं.
125 लोगों को मिलेगी गाड़ी
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने इस खास एडिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस रखा था जिसके बाद सेल शुरू होते ही स्टॉक खत्म हो गया. कंपनी इस महीने से ही भारत के इन 125 खुशकिस्मत खरीदारों को बाइक की डिलीवरी देना शुरू कर देगी. स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 58,000 रुपये महंगी होने के बाद भी इसका 6 मिनट में सोल्ड-आउट होना ब्रांड के प्रति लोगों की दीवानगी को साफ दिखाता है.
यह भी पढ़ें: GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?






















