Continental GT 750: GT 650 से भी ज्यादा दमदार, EICMA 2026 में आई नई GT 750
Continental GT 750: EICMA में अनवील हुई नई Royal Enfield Continental GT 750. जानिए 743cc इंजन, 55bhp पावर और GT 650 से इसके बड़े बदलाव.

Continental GT 750: इटली में हो रहे EICMA 2026 शो में कई बेहतरीन बाइक्स देखने को मिली हैं. लेकिन पहले दिन सबसे ज्यादा जिस बाइक की चर्चा हो रही है वह रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल कॉन्टिनेंटल जीटी 750 है. कंपनी ने नई मोटरसाइकिल में ज्यादा दमदार इंजन, बेहतरीन एयरोडायनामिक्स और 2 वैरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है.
आपको बता दें कि कॉन्टिनेंटल जीटी 750 केवल लुक में मस्कुलर नहीं है बल्कि हाईवे पर परफॉर्मेंस के मामले में भी इस गाड़ी का कोई मुकाबला नहीं है. तो चलिए जानते हैं कि नई जीटी 750 में क्या-क्या खास और बड़े अपडेट्स मिल रहे हैं और यह भारत में कबतक लॉन्च हो सकती है.
743cc का पॉवरफुल इंजन
रॉयल एनफील्ड की इस नई फ्लैगशिप बाइक में 743cc का अपग्रेटेड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. यह पावरफुल इंजन 7,000 rpm पर 55 bhp की अधिकतम पावर और 5,000 rpm पर 63 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.
जबकि इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से जोड़ा गया है. जीटी 650 की तुलना में यह इंजन ज्यादा रिफाइंड है और राइडर को हाई-स्पीड पर भी बिना किसी वाइब्रेशन के स्मूथ पावर देता है.
यह भी पढ़ें: Best Mileage Tractors: खेती में बचाएंगे हजारों रुपये, ये 9 Tractor देते हैं शानदार माइलेज
दो वेरिएंट्स में हुई लॉन्च
जानकारी दें दे कि कंपनी ने EICMA 2026 में इस बाइक को दो अलग-अलग राइडिंग पोस्चर और लुक्स के साथ पेश किया है. इसका फेयर्ड वेरिएंट विंटेज रेस बाइक जैसा फील देता है. जबकि अनफेयर्ड मॉडल स्टैंडर्ड कैफे रेसर लुक में आता है.
वहीं बाइक में नया क्लिप-ऑन हैंडलबार और थोड़ा पीछे की तरफ सेट किए गए फुटपेग्स मिलते हैं जो की राइडर को एक एग्रेसिव और स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन देते हैं. इसमें ट्विन एग्जॉस्ट पाइप्स भी दिए गए हैं.
मिलता है हाइब्रिड टीएफटी कंसोल
जबकि अब बाइक में मिलने वाले मॉडर्न फीचर्स की बात करें तो कॉन्टिनेंटल जीटी 750 में नया हाइब्रिड ट्विन-पॉड टीएफटी कंसोल दिया गया है. इसके अलावा बाइक के टीटी ब्लू जैसे चुनिंदा कलर वेरिएंट्स में अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं. जिससे हाईवे पर पंक्चर होने का डर नहीं रहेगा. ब्रेकिंग और सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS दिया गया है.
भारत में कब होगी लॉन्च?
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड इस नई जीटी 750 को भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 2027 की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर सकती है. जबकि भारतीय बाजार में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 3.80 लाख रुपये से 4.00 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.
वहीं मौजूदा GT 650 के मुकाबले करीब 30-40 हजार रुपये महंगी होने के बावजूद ज्यादा पावर और डबल फ्रंट डिस्क जैसे सेफ्टी फीचर्स के कारण यह कैफे रेसर लवर्स के लिए पहली पसंद बनेगी.
यह भी पढ़ें: Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?






















