एक्सप्लोरर

Car Care Tips: क्या आपकी गाड़ी में है ये फीचर? बारिश में फिसलने से बच जाएगी आपकी कार

Protect Car on Slippery Road: बारिश के मौसम में गाड़ी चलाते वक्त कई तरह की सावधानी बरतने की जरूरत होती है. वहीं इस मौसम में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम काफी मददगार साबित होता है.

Car Driving Tips: देशभर में बारिश का मौसम आने के लिए तैयार है. वहीं इस बारिश के मौसम एक तरफ जहां मौसम सुहावना हो जाता है, वहीं कई जगहों पर जल-भराव की समस्या भी देखने को मिलती है. इस मौसम में सड़कों पर फिसलन काफी ज्यादा हो जाती है. ऐसी स्थिति में गाड़ी चलाना एक मुश्किल काम हो जाता है.

बारिश में गाड़ी को फिसलने से कैसे रोकें?

बारिश के मौसम में गाड़ी के फिसलने से भयानक दुर्घटना भी हो सकती है. यहां तक कि लोगों की जान जाने तक की स्थिति पैदा हो जाती है. इसके लिए सबसे पहले तो गाड़ी के टायरों का बिल्कुल ठीक होना जरूरी है. साथ ही गाड़ी में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (Traction Control System) का होना भी बहुत अहम है. 

क्या है ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम?

ड्राइविंग के वक्त जब गाड़ी के पहिए नियंत्रण खो बैठते हैं और लगातार घूमने लगते हैं, तब गाड़ी में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम काम करता है. ये फीचर एक सेंसर का काम करता है. टायर का सड़क से संपर्क हट जाने पर पहिया लगातार घूमने लगता है, जिससे कार अनियंत्रित हो जाती है. इस स्थिति में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम उस टायर पर ब्रेक लगाता है या फिर कार के इंजन से मिलने वाली पावर को कट कर देता है. ऐसी स्थिति अक्सर बारिश के मौसम में फिसलने वाली जगहों पर होती है.

वॉर्निंग सिग्नल करता है सावधान

ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम केवल बारिश के मौसम में ही नहीं, बल्कि सड़क पर किसी भी फिसलनी चीज जैसे कि तेल या अन्य कोई वस्तु के पड़े होने पर किसी दुर्घटना के होने से बचाता है. वहीं ये फीचर इस आने वाले खतरे के लिए डैशबोर्ड पर सिग्नल देकर कार ड्राइव को सावधान भी कर देता है.

इसके साथ ही अगर आप इस सिग्नल को कई बार एक्टिव होते देखते हैं, तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि कार के टायरों की स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें बदलने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें

Two Wheeler Driving Tips: बारिश के मौसम में संभाल कर चलाएं बाइक, न करें ये गलती

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget