एक्सप्लोरर

Two Wheeler Driving Tips: बारिश के मौसम में संभाल कर चलाएं बाइक, न करें ये गलती

Bike Tips for Monsoon: बारिश में बाइक चलाते समय सुरक्षा के लिए टायरों की कंडीशन, टायर प्रेशर, हेलमेट का वाइजर साफ रखना जरूरी है. इसके साथ ही बाइक की रेगुलर सर्विस करानी चाहिए.

Two-Wheeler Driving Tips for Rainy Season: देश में इस गर्मी के मौसम के बाद हमें मानसून देखने को मिलेगा. इस मौसम में हर जगह आना जाना मुश्किल हो जाता है. खासकर अगर आप टू-व्हीलर जैसे स्कूटी या बाइक (Motorcycle) से ट्रैवल करते हैं. लेकिन अगर आप पहले से अपने वाहन का थोड़ा ध्यान रखें और कुछ बातों याद रखें तो आपको बारिश में बाइक राइड करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप सुरक्षित अपनी मंजिल पर पहुंच सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताएंगे जिन्हें आपको बाइक चलाते समय ध्यान में रखना जरूरी है. 

टायरों की कंडीशन (Tyre Condition)

किसी भी बाइक में बाइक की ग्रिप टायरों पर ही निर्भर होती है. ऐसे में मानसून आने से पहले बाइक के दोनों टायर ध्यान चेक कर लें. वैसे तो टायरों को 3 से 4 साल में बदला जाता है और बाकी यह आप कितनी बाइक चलांते हैं, इस बात पर भी निर्भर करता है. अगर आपकी बाइक के टायर घिस गए हैं या खराब हो गए हैं, तो इन्हें मानसून आने से पहले ही बदलवा लें. टायर को साइड से भी चेक करें, अगर टायर की साइड वाल में दरारें नजर आ रही हैं, तो भी टायर को चेंज कर लें. 

टायर प्रेशर (Tyre Pressure)

जब भी आप बाइक राइड कर रहे हैं, तो आपको दोनों टायरों में उतनी ही हवा भरवानी चाहिए, जितनी बाइक निर्माता कंपनी की तरफ से बताई गई है. टायर में हवा कम या ज्यादा होने से इसका असर बाइक की परफॉर्मेंस पर पड़ता है. इसके साथ ही माइलेज भी घट जाता है. अगर हवा कम हो तो इंजन पर लोड आ जाता है और ज्यादा हो जाए, तो ग्रिप कमजोर हो जाती है. अगर आपकी बाइक दिन में 50 किलोमीटर से ज्यादा चलती है तो आपको हर 3-4 दिन बाद बाइक की हवा जरूर चेक करानी चाहिए.

हेलमेट के Visor का भी ध्यान रखें

मौसम चाहे कोई भी हो बिना हेलमेट बाइक चलाना बहुत खतरनाक हो सकता है. हेलमेट हमारे सिर की पूरी सुरक्षा देता है, इसलिए जब भी टू-व्हीलर चलाएं, तो हेलमेट जरूर पहनें. इसी के साथ हेलमेट के फेस पर लगे शीशे (visor) की भी जांच करें. अगर यह टूट गया है या फिर इस पर ज्यादा स्क्रैच आ गए हैं, तो आपको इसे बदलवा लेना चाहिए. जब हेलमेट में लगा वाइजर क्लीयर होगा, तो बारिश में आपको बाइक चलाते हुए सब साफ नजर आएगा.

सर्विस टाइम से कराएं

मानसून से पहले बाइक की सर्विस जरूर करवा लें, क्योंकि सर्विस करवाने से अगर बाइक में कोई छोटी-मोटी दिक्कत होगी, तो वह ठीक हो जाएगी. सर्विस के वक्त इंजन ऑयल, एयर फिल्टर, चेन सेट और ब्रेक्स को ठीक किया जाता है. इसी के साथ ही बाइक का अगर कोई पार्ट अगर खराब हो जाए, तो उसे भी ठीक करवा लें या फिर बदलवा लें. 

हेडलाइट, इंडीकेटर्स और बैटरी

सर्विस कराते वक्त अपनी बाइक की हेडलाइट्स और टेललाइट्स की भी जांच करवा लें. अगर लाइट का थ्रो कम लग रहा है, तो उसका बल्ब चेंज करवा लें. इस के साथ ही बाइक के इंडिकेटर्स और बैकलाइट को भी चेक करें. बाइक की बैटरी की भी जांच करा लें.

ये भी पढ़ें

Car Care Tips: मॉनसून से पहले जान लें ये 5 बातें, बढ़ जाएगी आपकी कार की लाइफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget