एक्सप्लोरर

Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

हुंडई बेयॉन की एंट्री हो चुकी है. वेन्यू और क्रेटा के बीच आने वाली इस धांसू एसयूवी में 12.3 इंच डिस्प्ले, 505L बूट स्पेस और 205mm ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे कमाल के फीचर्स मिले हैं.

इन दिनों लोगों को कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी बहुत ज्यादा पसंद आ रही है. जिसके चलते मार्केट में अभी कई मिड-साइज एसयूवी धमाल मचा रही है. ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कंपनी भी नई-नई गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं. जबकि इस बीच हुंडई ने अपनी एक और गाड़ी लॉन्च कर दी है. हुंडई ने अपनी नई एसयूवी बेयॉन को लॉन्च कर दिया है. हुंडई बेयॉन की लंबाई वेन्यू से करीब 230mm ज्यादा है जबकि यह क्रेटा से महज 85mm छोटी है.

वहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चौड़ाई के मामले में यह क्रेटा से भी थोड़ी ज्यादा चौड़ी है. कंपनी के ग्लोबल K प्लेटफॉर्म पर बनी यह एसयूवी लुक के मामले में बेहद मॉडर्न और अलग नजर आती है. इसमें पतली एल-शेप DRLs, एलईडी हेडलाइट्स, स्पोर्टी क्लैडिंग, 17-इंच के अलॉय व्हील्स और 205mm का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. क्रॉसओवर स्टाइल में आने वाली इस कार में चढ़ना और उतरना काफी आसान रहता है. चलिए जानते हैं कि इसके फीचर्स, केबिन स्पेस और इंजन के बारे में विस्तार से.

मिल रहा है हाई-टेक केबिन

आपको बता दें कि हुंडई बेयॉन का केबिन बेहद ही मॉडर्न बनाया गया है. जबकि कार के डैशबोर्ड पर 12.3-इंच का फुल्ली डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. बात करें अगर फीचर्स की तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे धांसू फीचर्स दिए गए हैं.

वहीं इसका टचस्क्रीन सिस्टम बेहद स्मूथ है और इसमें क्षेत्रीय भाषाओं को समझने वाला एआई (AI) असिस्टेंट भी मिलता है. कार में सेफ्टी के लिहाज से लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ सभी स्टैंडर्ड सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं जो सफर को पूरी तरह सुरक्षित बनाते हैं.

Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें: हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम

505-लीटर का बड़ा बूट स्पेस

वहीं स्पेस के मामले में भी हुंडई बेयॉन अपने सेगमेंट के ग्राहकों को निराश नहीं कर रही है. गाड़ी की चौड़ाई ज्यादा होने के कारण पीछे की सीट पर बहुत ही शानदार लेगरूम और शोल्डर रूम मिलता है. जिससे लंबे सफर में यात्री बिना थके बैठ सकते हैं. हालांकि क्रेटा की तरह इसमें रियर सनब्लाइंड्स जैसे कुछ फीचर्स नहीं मिलते हैं. लेकिन पीछे बैठने वालों के आराम के लिए रियर सीट्स में रिक्लाइन फंक्शन दिया गया है.

वहीं सबसे बड़ा सरप्राइज इस एसयूवी का बूट स्पेस है. हुंडई बेयॉन में पूरे 505-लीटर का विशाल बूट स्पेस दिया गया है. जिसमें आप पूरे परिवार का ढेर सारा सामान बहुत आसानी से रख सकते हैं. हालांकि इसमें पावर्ड बूट रिलीज का ऑप्शन नहीं मिलता है लेकिन इसका केबिन 4 वयस्कों के बैठने के लिए बेहद आरामदायक और हवादार महसूस होता है.

Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

1.5-लीटर पेट्रोल इंजन

जानकारी दें दे कि हुंडई बेयॉन में 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 115bhp की अधिकतम पावर जनरेट करता है जो शहर और हाईवे दोनों जगह बढ़िया राइड क्वालिटी देता है. गियरबॉक्स विकल्पों में ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है.

जिसके साथ स्टीयरिंग पर पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं. इस गाड़ी के ऑटोमैटिक वेरिएंट में एक खास बूस्ट मोड बटन भी मिलता है. जैसे ही आप एक्सीलेटर को पूरा दबाते हैं या बूस्ट मोड एक्टिवेट करते हैं. कार आपको ओवरटेकिंग के समय तुरंत एक्स्ट्रा परफॉर्मेंस का पंच देती है. फिलहाल इसमें डीजल, टर्बो-पेट्रोल, हाइब्रिड या सीएनजी का ऑप्शन देखने को नहीं मिलता है.

मार्केट में जगह

बता दें कि पहली नज़र में देखने पर हुंडई बेयॉन अपने यूनिक और रेडिकल डिजाइन के साथ काफी आकर्षक लगती है. जो ग्राहक वेन्यू से थोड़ी बड़ी, ज्यादा चौड़ी और बेहद प्रीमियम कार चाहते हैं. लेकिन क्रेटा जितना बड़ा बजट नहीं बनाना चाहते उनके लिए यह बिल्कुल सटीक विकल्प साबित होगी.

हालांकि इसमें टर्बो पेट्रोल या हाइब्रिड ऑप्शन न होना कुछ खरीदारों को खटक सकता है. लेकिन इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन बेहद भरोसेमंद और रिफाइंड है. अपने शानदार 505-लीटर बूट स्पेस, आधुनिक लेवल-2 ADAS सेफ्टी, 12.3-इंच की डिजिटल स्क्रीन्स और 205mm ग्राउंड क्लीयरेंस के दम पर यह कार अपने सेगमेंट में वैल्यू फॉर मनी एसयूवी साबित होने की पूरी काबिलियत रखती है.

यह भी पढ़ें: Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget