एक्सप्लोरर

Toyota Hyryder: अधिक वेटिंग पीरियड के कारण खराब हो रहा है टोयोटा हाइराइडर का मार्केट, मारुति उठा रही है मौके का फायदा 

इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होता है, जिसमें एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है और यह सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है.

Toyota Hyryder Waiting Period: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 2022 की दूसरी छमाही में अपनी मिड साइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर को भारत में लॉन्च किया था. लॉन्चिंग के बाद से ही लोग इस कार को बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं. इस कार के लिए शुरूआती में तो सब कुछ अच्छा रहा, लेकिन अब इसकी डिलीवरी के लिए ग्राहकों को लंबा वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है, जिस कारण लोग अब इसके अन्य विकल्प की ओर अधिक ध्यान देने लगे हैं. इससे हाइराइडर का मार्केट खराब हो रहा है, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा को हो रहा है, क्योंकि ये दोनों कारें एक ही प्लेटफार्म पर बनाई गई हैं, और दोनों का डिजाइन और लुक भी बहुत हद तक समान है. वहीं टोयोटा की इनोवा हाइक्राॅस एमपीवी के कुछ वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड 1.5 साल से अधिक है. यानि आपको इसके लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा. 

हाइराइडर का वेटिंग पीरियड

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल ग्राहकों को हाइराईडर के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट के लिए 12-18 महीने का और माइल्ड हाइब्रिड वर्जन को लेने के लिए 8-10 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है. 

मारुति उठा रही है फायदा

टोयोटा हाइराईडर के लिए अधिक इंतजार करने के बजाए बहुत सारे लोग मारुति ग्रैंड विटारा को खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं. इसका वेटिंग पीरियड हाइराइडर के मुकाबले काफी कम है. मारुति ग्रैंड विटारा के डेल्टा मैनुअल वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 4 महीने, माइल्ड-हाइब्रिड जेटा ट्रिम के लिए 2 महीने और माइल्ड-हाइब्रिड रेंज-टॉपिंग अल्फा ट्रिम के लिए केवल 1 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है. जबकि इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट्स के लिए 4 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है. वहीं इसके सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन वेरिएंट्स के लिए ग्राहकों को केवल 2 महीने का इंतजार करना पड़ेगा. 

ग्रैंड विटारा की सेल्स में उछाल

अधिक वेटिंग पीरियड के कारण अर्बन क्रूजर हाइराईडर की बिक्री में बहुत तेज़ी से कमी आई है, जबकि ग्रैंड विटारा को इसका फायदा हुआ है. मई 2023 में हाइराइडर की केवल 3090 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि इसी दौरान ग्रैंड विटारा की जहां 8,877 यूनिट्स की सेल हुई. 

कैसा है पावरट्रेन

हाइराइडर में एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक से लैस है. इसके साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है. यह कंबाइंड तौर पर 114 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है. इसमें 27.97kmpl तक का माइलेज मिलता है. साथ ही इसमें 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और सीएनजी का भी विकल्प मिलता है. 

किससे होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होता है, जिसमें एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है और यह सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा की सेंचुरी सेडान लाइनअप में जल्द आएगी एक नई एसयूवी, जानिए क्या होगी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget