एक्सप्लोरर

Toyota Century SUV: टोयोटा की सेंचुरी सेडान लाइनअप में जल्द आएगी एक नई एसयूवी, जानिए क्या होगी खासियत 

वैश्विक बजार में इस नई एसयूवी का मुकाबला बेंटली बेंटाग्या एसयूवी से हो सकता है, जिसमें एक 4.0L पेट्रोल इंजन मिल सकता है. यह एसयूवी लग्जरी और कंफर्ट के लिए जानी जाती है.

New Toyota SUV: टोयोटा ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही अपनी सेंचुरी सेडान लाइन-अप में एक नई सेंचुरी एसयूवी को लॉन्च करेगी. इसका डेब्यू इस साल के अंत तक हो सकता है. टोयोटा के मैनेजमेंट ने न्यू जेनरेशन वेलफायर एमपीवी को अनवील कार्यक्रम के मौके पर इस नए मॉडल के आने की पुष्टि की है. इसकी बिक्री नई एसयूवी सेंचुरी सेडान के साथ की जाएगी, जो 1967 से बाजार में है.

जापान के बाहर भी होगी बिक्री 

यह नई एसयूवी लोकप्रिय सेंचुरी सेडान के बाद सेंचुरी-बैज के साथ कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट होगा. इसकी बिक्री जापान में होती है. हालांकि, सेडान से अलग सेंचुरी एसयूवी को एक ग्लोबल प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया जाएगा. कंपनी इसका इस्तेमाल जापान के बाहर अन्य बाजारों में सेंचुरी ब्रैंड का विस्तार करने के लिए करेगी. इसी रणनीति का इस्तेमाल कंपनी ने अपनी क्राउन ब्रांड के विस्तार के लिए भी किया था. जिसकी बिक्री नॉर्थ अमेरिका सहित कई बाजारों में की जाती है.   

लग्जरी और कंफर्ट फीचर्स से होगी लैस

मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि यह एक मोनोकॉक एसयूवी होगी, जिसे ऑफ-रोड के मुकाबले अधिक सिटी सेंट्रिक और एक अलग ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया जाएगा. उम्मीद है कि सेंचुरी एसयूवी अधिक स्पेस और आरामदायक फीचर्स के मामले में बहुत आगे होगी और इसमें ग्राहकों को शानदार अनुभव मिलेगा. 

बहुत बड़ा होगा साइज

टोयोटा अपनी इस नई एसयूवी के लिए उसी मोनोकॉक आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकती है, जिसपर टोयोटा ग्रैंड हाईलैंडर एसयूवी आधारित है. इन दोनों का व्हीलबेस समान होगा, लेकिन यह एसयूवी ग्रैंड हाईलैंडर से ज्यादा बड़ी होगी. सूत्रों के अनुसार, यह एसयूवी करीब 5.2 मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी होगी. 

पावरट्रेन

फिलहाल सेंचुरी सेडान V12 पेट्रोल इंजन के साथ आती है, लेकिन एसयूवी के लिए इस इंजन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. नई टोयोटा सेंचुरी एसयूवी, पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस होगी. फिलहाल इसके बारे में अभी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अगले कुछ समय में इसकी अन्य डिटेल्स का खुलासा हो सकता है. 

किससे होगा मुकाबला

वैश्विक बजार में इस नई एसयूवी का मुकाबला बेंटली बेंटाग्या एसयूवी से हो सकता है, जिसमें एक 4.0L पेट्रोल इंजन मिल सकता है. यह एसयूवी लग्जरी और कंफर्ट के लिए जानी जाती है. इसकी टॉप स्पीड 290 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसकी कीमत 4.10 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार तो न करें ये काम, वरना हो जाएगा भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget