एक्सप्लोरर

Illegal Car Modification: कार मोडिफाई करवाने के चक्कर में अगर आपने इन पार्ट्स को छेड़ा, तो पुलिस आपको नहीं छोड़ेगी!

अपनी कार को बाकियों से अलग दिखने का शौक, ज्यादातर लोगों की जेब ढीली करवा देता है. लेकिन आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो इससे बच सकेंगे.

Car Modification Rules in India: अगर आपको भी अपनी कार का हुलिया बदलवाने का भूत सवार रहता है और कार में कुछ न कुछ मॉडिफिकेशन करवाते रहते हैं. तब आपको इस बात की जानकारी होना भी जरुरी है, कि भारत में किन-किन पार्ट्स के मॉडिफिकेशन को गैर कानूनी माना जाता है. ताकि आप पुलिस के लंबे चौंड़े फाइन से बच सकें.

पूरी तरह काले न हों शीशे

अगर आप VVIP या VIP क्राइटेरिया में नहीं हैं, तब आपकी गाड़ी के दरवाजों के शीशे की विजिबिलिटी 50% से कम नहीं होनी चाहिए. साथ ही रियर विंडशील्ड की विजिबिलिटी  70% से कम होने पर आपको चालान का सामना करना पड़ सकता है. वहीं नए नियमों अब धूप से बचने के लिए, कार के शीशों पर यूज किये जाने वाले सनशेड्स का प्रयोग भी गैर कानूनी है.

तेज आवाज वाले फैंसी हॉर्न

नियम के मुताबिक, कार में 100 डेसीबल से ज्यादा आवाज वाले हॉर्न का यूज करना, आपको चालान थमाने के लिए काफी है. बावजूद इसके ज्यादातर लोग इस गलती को करते हुए देखे जा सकते हैं. इससे बचना चाहिए.

डिजायनर नंबर प्लेट

भारत में किसी भी तरह की गाड़ी पर डिजायनर और सजीधजी नंबर प्लेट का प्रयोग गैर कानूनी है. नए नियमों के मुताबिक, अब हर गाड़ी पर हाई सिक्यूरटी नंबर प्लेट का होना जरुरी है, जिस पर IND लिखा हुआ होता है. वहीं अगर आपके पास ज्यादा पुरानी कार हैं, तब उस पर लगी नंबर प्लेट पर लिखे हुए अक्षर साफ साफ समझ में आने चाहिए. अगर पुलिस किसी को भी इस लापरवाही के साथ पकड़ती है, तो समझ लीजिये तगड़ा फाइन पक्का है.

तेज आवाज वाले साइलेंसर/एग्जॉस्ट

ज्यादातर गाड़ी मालिक अपनी गाड़ी के साथ आने वाले साइलेंसर को, तेज आवाज करने वाले साइलेंसर के साथ बदलवा देते हैं. जोकि मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है. जिसकी वजह इससे होने वाला ज्यादा ध्वनि प्रदूषण है. इसके अलावा इन एग्जॉस्ट के द्वारा हर साल करवाया जाने वाला PUC टेस्ट भी ठीक से नहीं हो पाता, जोकि किसी भी गाड़ी के लिए बेहद जरुरी होता है. इससे गाड़ी का उत्सर्जन लेवल पता चलता है.

गलत लाइट्स लगवाना

कार की लाइट्स को बदलवाते समय हेलोजन लाइट्स की जगह एलईडी लाइट का यूज किया जा सकता है, लेकिन कई बार लोग इसमें रंग-बिरंगी लाइट्स लगवा लेते हैं. जो सही विजिबिलिटी  न देने के साथ ही, नियमों के मुताबिक भी नहीं होतीं.

ओवर साइज अलॉय व्हील

नॉर्मल रिम को अलॉय रिम के साथ बदलवाना नार्मल है, लेकिन तय साइज से बड़े अलॉय व्हील न तो सेफ्टी के लिहाज से सही होते हैं, न ही आपकी जेब के लिए. वहीं नियमों के मुताबिक न होने की वजह से चालान का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- अगले महीने दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी Left Hand Driving Cars, ट्रैफिक पुलिस की बढ़ सकती है टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget