एक्सप्लोरर

Upcoming SUVs: इस साल बाजार में आने वाली है 4 नई सब-4 मीटर एसयूवी, देखिए क्या कुछ होगा खास

फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनॉ अपनी काइगर, ट्राइबर और क्विड के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है. कंपनी 2025 में देश में थर्ड जेनरेशन डस्टर एसयूवी भी लॉन्च करेगी.

Upcoming SUVs in 2024: एसयूवी की बढ़ती मांग के कारण टाटा पंच और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स जैसी छोटी एसयूवी को भारी सफलता मिली है. हुंडई ने भी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में एक्सटर को पेश किया है. इस माइक्रो एसयूवी को भी बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, क्योंकि भारत में अब पहली बार कार खरीदने वाले लोग भी एंट्री-लेवल हैचबैक के बजाय छोटी एसयूवी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. आज हम आपको जल्द बाजार में आने वाली 4 नई सब-4 मीटर एसयूवी के बारे में बताने वाले हैं. 

किआ क्लैविस

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ, भारत में एक नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है. यह पोर्टफोलियो में सोनेट सब-4 मीटर एसयूवी से नीचे होगी और हुंडई एक्सटर और टाटा पंच को टक्कर देगी. इसका नाम किआ क्लैविस हो सकता है. इसमें जाएगा सोनेट, सेल्टोस और टेलुराइड सहित कई किआ एसयूवी के स्टाइलिंग एलिमेंट्स को शामिल किया जाएगा. यह सोनेट एसयूवी वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ 1.2-लीटर 4-सिलेंडर एनए पेट्रोल इंजन होने की संभावना है. यह हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाला ब्रांड का पहला मॉडल भी हो सकता है. इसे इस साल के अंत से पहले लॉन्च किया जा सकता है.

टाटा पंच फेसलिफ्ट

पंच ईवी लॉन्च करने के बाद टाटा मोटर्स अब पंच माइक्रो एसयूवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. टाटा पंच फेसलिफ्ट में अधिकांश बदलाव ईवी वर्जन के साथ शेयर किए जाएंगे. इसमें नेक्सन फेसलिफ्ट के स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ एक नई ग्रिल और एक तेज हेडलैंप यूनिट मिलेगा. नए मॉडल में नए अलॉय व्हील और थोड़े अपडेटेड बंपर मिलेंगे. केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ नया डैशबोर्ड लेआउट होगा. इसमें मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी विकल्पों के साथ 1.2 लीटर 3-सिलेंडर एनए पेट्रोल इंजन के बरकरार रहने की संभावना है. 

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट

निसान 2024 में देश में अपनी एकमात्र एसयूवी, मैग्नाइट को मिड-लाइफ अपडेट देगी. नई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में कुछ डिजाइन बदलाव और एक अपडेटेड इंटीरियर मिलेगा. इसमें अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नए बंपर और नए स्टाइल का लाइटिंग सिस्टम मिलने की संभावना है. केबिन में अपडेटेड इंफोटेनमेंट यूनिट के साथ अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट मिलने की उम्मीद है. इसमें मौजूदा इंजन सेटअप ही बरकरार रहने की संभावना है. 

नई रेनॉ काइगर

फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनॉ अपनी काइगर, ट्राइबर और क्विड के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है. कंपनी 2025 में देश में थर्ड जेनरेशन डस्टर एसयूवी भी लॉन्च करेगी. नई रेनॉ काइगर को अधिक फीचर-लोडेड इंटीरियर के साथ खास डिजाइन अपडेट मिलने की संभावना है. एसयूवी के मौजूदा इंजन ऑप्शंस के साथ आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :- दमदार माइलेज के साथ जल्द लॉन्च होगी न्यू जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट, नई डिजाइन डिटेल्स आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget