एक्सप्लोरर

New Maruti Swift: दमदार माइलेज के साथ जल्द लॉन्च होगी न्यू जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट, नई डिजाइन डिटेल्स आई सामने 

जापानी मॉडल में एडीएएस टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है. इसका इंटीरियर नई फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर से इंस्पायर्ड है. इसमें 9 इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है.

New Generation Maruti Suzuki Swift Design: मारुति सुजुकी ने आने वाले सालों में नई एसयूवी, एमपीवी और ईवी की एक नई रेंज को पेश करके अपने प्रोडक्ट लाइनअप में विस्तार लाने की अपनी रणनीति पर काम कर रही है. इसके अलावा कंपनी ने इस साल अपने कुछ मौजूदा मॉडलों को अपडेट करने की योजना बनाई है, जिसमें स्विफ्ट और वैगनआर हैचबैक और डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान शामिल हैं. जहां वैगनआर को मिड-लाइफ अपडेट मिलेगा, वहीं स्विफ्ट और डिजायर के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को बाजार में लॉन्च किया जाएगा. इन अपकमिंग मारुति सुजुकी कारों के लिए आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन 2024 मारुति स्विफ्ट और डिजायर आने वाले महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती हैं. 

पावरट्रेन

नई सुजुकी स्विफ्ट, पहले से ही जापानी बाजार में तेजी से पॉपुलर हो रही है. नई स्विफ्ट में मिलने वाले बड़े सुधारों में 48V सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक से लैस कंपनी का नया 1.2L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल है. यह इनोवेटिव सेटअप 82bhp की पावर और 108Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है. यह गैसोलीन इंजन हाइब्रिड तकनीक के बिना भी उपलब्ध है. हाइब्रिड सेटअप के साथ और उसके बिना, स्विफ्ट क्रमशः 24.5kmpl और 23.4kmpl का माइलेज देने में सक्षम है.

passenger's-view-when-looking-driver's-side

फीचर्स

जापानी मॉडल में एडीएएस टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है. इसका इंटीरियर नई फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर से इंस्पायर्ड है. इसमें 9 इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है जो वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. अन्य अपटेड में एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक री डिजाइंड मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और नए एचवीएसी कंट्रोल शामिल हैं.

A-man-is-loading-baggage-to-luggage-room-of-red-Swift 

डिजाइन

हैचबैक में कई बड़े कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं. 2024 मारुति स्विफ्ट में नए ग्लॉस ब्लैक सराउंड के साथ फ्रंट ग्रिल, एल-आकार की एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) और ग्लॉस ब्लैक और ब्रश सिल्वर कॉन्ट्रास्टिंग ट्रिम्स के साथ एक अपडेटेड फ्रंट बम्पर है. इसके आलावा, इसमें नया क्लैमशेल बोनट, चौड़ा बॉटम स्टांस, बोनट से रियर फेंडर तक एक शार्प शोल्डर लाइन और पीछे के दरवाजों पर पारंपरिक डोर हैंडल जैसे डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं. इसमें रैपअराउंड इफ़ेक्ट वाला ग्लासहाउस, ब्लैक-आउट सी-पिलर, सी-आकार के एलईडी एलिमेंट्स के साथ चौकोर टेलगेट, डुअल-टोन रियर बम्पर, और रिफ्लेक्टर और लाइसेंस प्लेट के लिए हेक्सागोनल इंडेंट भी दिए गए हैं. नई मारुति स्विफ्ट अपने पिछले मॉडल की तुलना में 15 मिमी लंबी, 30 मिमी ऊंची और 40 मिमी कम चौड़ी है.

View-from-Swift's-passenger-seat-with-coastal-outside

यह भी पढ़ें :- रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई शॉटगन 650, जानिए प्राइस और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget