एक्सप्लोरर

Tata Nexon Facelift: टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के इंटीरियर की डिटेल्स आई सामने, जानिए क्या मिलेगा नया  

2023 Tata Nexon: टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को सितंबर के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा और इसमें हुए बड़े अपडेट्स के कारण इसकी कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

New Tata Nexon: हाल ही में आगामी टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट के बाहरी डिज़ाइन डिटेल्स का खुलासा हुआ था, और अब अगले महीने इसके लॉन्च से पहले, इसके इंटीरियर की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस एसयूवी को अंदर से कितना अपडेट किया गया है. 

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट का इंटीरियर

नई नेक्सन फेसलिफ्ट का इंटीरियर कर्व कॉन्सेप्ट एसयूवी से काफी मिलता-जुलता है. इसमें नया टचस्क्रीन सेटअप और दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ कुछ स्मूथ लाइंस, फ्लैट सर्फेस और कम फिजिकल कंट्रोल्स दिए गए हैं. जिससे डैशबोर्ड काफी क्लीन लगता है. सेंटर में एक फ्लोटिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन है, जो आउटगोइंग 7.0-इंच यूनिट की तुलना में एक बड़ा अपडेट है और इसमें एक एडवांस यूजर इंटरफेस और अधिक बेहतर ग्राफिक्स मिलते हैं. हालाँकि लोअर ट्रिम्स में 7.0-इंच की स्क्रीन मिलती रहेगी. दूसरी स्क्रीन एक बिल्कुल नया पूर्ण-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, हालांकि इस सेगमेंट में वेन्यू, मैग्नाइट और किगर जैसी कारों में यह पहले से ही मिलता है. एक और बड़ा बदलाव नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है जिसमें हैप्टिक बटन और टॉगल स्विच का एक नया सेट और केंद्र में एक बैकलिट टाटा लोगो है. इसमें एक बिल्कुल नया सेंटर कंसोल भी मिलेगा, जिसमें टाटा का नया पेटेंटेड टच बेस्ड एचवीएसी कंट्रोल पैनल मिलता है. इस पैनल में दो टॉगल स्विच हैं, जो टेंपरेचर और ब्लोअर कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इसके डैशबोर्ड को अब भी डुअल-टोन, टेक्सचर्ड फिनिश मिलता है, लेकिन ट्रैपेज़ॉइडल एसी वेंट अब बहुत पतले हैं. सेंट्रल कंसोल में नया स्टोरेज एरिया दिया गया है, लेकिन रोटरी ड्राइव सेलेक्टर को बरकरार रखा गया है. दरवाजे के पैनल भी पहले जैसे ही हैं.

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट इंजन और गियरबॉक्स

बाहरी और आंतरिक तौर पर बड़े अपडेट के बावजूद, इसके पावरट्रेन में बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 120hp पॉवर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 115hp पॉवर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलता रहेगा. दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स मिलता रहेगा. हालांकि लाइन-अप में एक नए इंजन के साथ डीसीटी गियरबॉक्स भी शामिल होने की उम्मीद है.

लॉन्च और मुकाबला

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को सितंबर के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा और इसमें हुए बड़े अपडेट्स के कारण इसकी कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, रेनॉल्ट किगर, निसान मैग्नाइट, किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारों से होगा. किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 को भी जल्द ही फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें :- सिट्रोएन ने पेश किया eC3 का एक नया वेरिएंट, जानिए क्या है खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget