एक्सप्लोरर

Citroen eC3: सिट्रोएन ने पेश किया eC3 का एक नया वेरिएंट, जानिए क्या है खासियत

भारत में इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला, टाटा टिआगो EV से होता है, जिसमें 19 kWh और 24 kWh के दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है.

Citroën E C3 Shine Variant: फ्रांसीसी वाहन निर्माता कंपनी सिट्रोएन अपने eC3 मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में काफी लोकप्रिय है. कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में यह एकमात्र EV है. यह कार ग्राहकों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय है, हालांकि, कंपनी इतने से ही संतुष्ट नहीं है. सिट्रोएन ने अब इंडोनेशिया में इस इलेक्ट्रिक कार का एक नया टॉप-स्पेक ट्रिम लॉन्च किया है, जिसे "शाइन" नाम दिया गया है, जिसमें अधिक बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा. 

भारत में eC3 

C3 इलेक्ट्रिक भारत में वाइन पैक के साथ फील ट्रिम पहले से ही मौजूद है. जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. हालांकि, नए शाइन ट्रिम में कुछ नेक्स्ट लेवल चीजें मिलती हैं. शाइन ट्रिम की सबसे खास बातों में से एक एडजस्टेबल आउटसाइड रियर व्यू मिरर और मैन्युअल रूप से डिमेबल इनसाइड रियर व्यू मिरर शामिल हैं. ये ओआरवीएम ऑटोमेटिक रूप से नहीं मुड़ते हैं लेकिन ड्राइवर के अनुभव में सुविधा और फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं. साथ ही रियर डिफॉगर और रियर वॉशर और वाइपर भी मिलता है. 

शाइन वेरिएंट की कीमत

सिट्रोएन eC3 के शाइन वेरिएंट में 15 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ 195-सेक्शन टायर्स दिए गए हैं, जो इसके परफॉर्मेंस अपील को बढ़ाते हैं. इंडोनेशिया में सिट्रोएन eC3 शाइन ट्रिम को 395 मिलियन IDR (लगभग 21.4 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि इस eC3 का निर्माण भारत में किया जाता है और फिर इंडोनेशिया को निर्यात किया जाता है. 

पावरट्रेन

Citroen eC3 शाइन ट्रिम के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 29.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा है. यह परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर 57 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे एक बार चार्ज करने पर 320 किमी की रेंज मिल सकती है. यह कार केवल 6.8 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 107 किमी/घंटा है.

किससे होता है मुकाबला

भारत में इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला, टाटा टिआगो EV से होता है, जिसमें 19 kWh और 24 kWh के दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- 2024 में लॉन्च होगी अपडेटेड फेसलिफ्ट क्विड, किगर और ट्राइबर, नई डस्टर की भी होगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget