एक्सप्लोरर

Tata Nexon Facelift: टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की इंजन डिटेल्स आई सामने, जल्द होगी लॉन्च 

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को सितंबर के मध्य तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों से होगा.

Tata Nexon Facelift Engine Details: टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी नेक्सन फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है और धीरे धीरे इस आगामी कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिटेल्स सामने आ रही हैं. अब इसके पावरट्रेन की डिटेल्स का खुलासा हुआ है. 

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट इंजन और गियरबॉक्स

नेक्सन फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन को बरकरार रखा जाएगा. गियरबॉक्स विकल्प को समान रखा जाएगा, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी शामिल हैं. लेकिन पेट्रोल इंजन में अब 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा और अब नेक्सन फेसलिफ्ट 1.2 पेट्रोल के चार गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध होने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार, 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स एंट्री-लेवल पेट्रोल ट्रिम्स में उपलब्ध होगा, जबकि 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स टॉप-स्पेक ट्रिम्स के साथ मिलेगा. मिड और हायर-स्पेक पेट्रोल ट्रिम्स में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. इन गियरबॉक्स विकल्पों के साथ यह ब्रेज़ा, वेन्यू, सोनेट, किगर और मैग्नाइट जैसी कारों को अधिक कड़ी टक्कर देगी. जबकि डीजल इंजन की बात करें तो यह 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी के साथ आएगा. 

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट इंटीरियर और एक्सटीरियर अपडेट

नेक्सन फेसलिफ्ट को अंदर और बाहर से भी बड़े अपडेट मिलने वाले हैं. इसका बाहरी डिजाइन टाटा कर्व कांसेप्ट एसयूवी से प्रेरित है. इसमें नया स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप, पीछे की तरफ एक वाइड एलईडी टेललाइट, नए डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और कई अन्य नए डिटेल्स देखने को मिलेंगे. 

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें बड़ी टचस्क्रीन, एक बिल्कुल नया टच-आधारित सेंट्रल कंट्रोल पैनल, एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक नया बैकलिट, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ री डिजाइंड डैशबोर्ड देखने को मिलेगा. 

लॉन्च टाइमलाइन और एक्सपेक्टेड प्राइस

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को सितंबर के मध्य तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, रेनॉल्ट किगर, निसान मैग्नाइट, किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों से होगा. बड़े अपडेट के बाद नेक्सन की कीमत भी अधिक होने की उम्मीद है. फिलहाल इसकी एक्स शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से 14.60 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- 29 अगस्त को लॉन्च होगी 100 प्रतिशत एथेनॉल से  चलने वाली कार, नितिन गडकरी करेंगे शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget