एक्सप्लोरर

Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?

Tata Safari EV के जनवरी 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसमें 80 kWh तक की बैटरी, 600 किमी से ज्यादा की रेंज और ट्रिपल-स्क्रीन केबिन मिल सकता है. जानें इस SUV के अन्य फिचर्स के बारे में.

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक SUV की मांग बढ़ रही है. यही वजह है कि ऑटोमोबाइल कंपनियां बड़ी और ज्यादा फीचर वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ध्यान दे रही हैं. ऐसे में Tata Motors अपनी लोकप्रिय SUV Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी में है. Tata Safari EV को SUV जनवरी 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. यह कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में फ्लैगशिप के तौर पर आ सकती है. हालांकि  कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Safari अपने बड़े केबिन और तीन-रो वाली सीटिंग के लिए जानी जाती है. इलेक्ट्रिक वर्जन में भी इसी को बरकरार रखने के साथ आधुनिक तकनीक और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने की उम्मीद है. यह SUV खास तौर पर उन कस्टमर्स को आकर्षित कर सकती है, जो परिवार के लिए बड़ी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं.

80 kWh तक की बैटरी

Tata Safari EV की सबसे अहम खासियत इसकी बैटरी और ड्राइविंग रेंज हो सकती है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 65 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक दिए जा सकते हैं. वहीं टॉप वेरिएंट में 80 kWh की बड़ी बैटरी मिलने की भी संभावना जताई गई है. बड़ी बैटरी के साथ कंपनी की इस SUV की दावा की गई रेंज 600 किलोमीटर से अधिक हो सकती है.  अगर टाटा मोटर्स इस SUV में बड़ी बैटरी और लंबी रेंज देती है, तो यह लोगों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है, जिन्हें शहर के साथ लंबी दूरी की यात्रा भी करनी होती है.

RWD और AWD का मिल सकता है विकल्प

Safari EV को टाटा के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद है. यह वही प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल कंपनी की Harrier EV में भी किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार नई SUV में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) जैसे विकल्प मिल सकते हैं. RWD वर्जन में इलेक्ट्रिक मोटर पीछे के पहियों को ताकत देगी, जबकि AWD वर्जन में आगे और पीछे दोनों एक्सल पर मोटर मिल सकती हैं. इससे अलग-अलग ड्राइविंग परिस्थितियों में बेहतर पकड़ और परफॉर्मेंस मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

केबिन में मिल सकता है ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप

Safari EV के इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के आधार पर इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड मिलने की संभावना है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बीच में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सामने बैठे यात्री के लिए अलग डिस्प्ले शामिल हो सकता है. इसके अलावा SUV में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में डिजिटल इनसाइड रियर-व्यू मिरर और 540-डिग्री कैमरा सिस्टम का भी जिक्र है.

सुरक्षा के लिए मिल सकते हैं ADAS फीचर्स

टाटा की मौजूदा प्रीमियम SUVs को देखते हुए Safari EV में भी आधुनिक सुरक्षा तकनीक मिलने की उम्मीद है. इसमें Level 2 ADAS, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन से जुड़ी सहायता और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इलेक्ट्रिक SUV में बैटरी सुरक्षा भी अहम होगी. वहीं Tata Safari EV की संभावित शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 से 23 लाख रुपये के बीच हो सकती है. बड़े बैटरी पैक और AWD वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 30 से 32 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget