एक्सप्लोरर

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?

अगर आप अपनी कार में After Market सनरूफ लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो जानें इससे जुड़े जरूरी नियम और जानकारी. लूक बदलने के लिए छत काटने से वारंटी, सुरक्षा और इंश्योरेंस पर पड़ता है असर.

आजकल कार को अपनी पसंद के हिसाब से मॉडिफाई कराने का चलन बढ़ रहा है. कोई नई लाइट लगवाता है तो कोई बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, अलॉय व्हील या सनरूफ. खासतौर पर जिन कारों में कंपनी की तरफ से सनरूफ नहीं मिलता, उनके मालिक आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाने के बारे में सोचते हैं. लेकिन कई लोग नहीं जानते हैं कि बात सिर्फ कार के लुक का नहीं, बल्कि वारंटी और सुरक्षा का भी है.

आफ्टरमार्केट सनरूफ लगाने के लिए आमतौर पर कार की रूफ में कटिंग करनी पड़ती है. यही वजह है कि यह सामान्य प्लग-एंड-प्ले एक्सेसरी से काफी अलग है. कई वाहन निर्माता बॉडी में कटिंग, ड्रिलिंग, वेल्डिंग या दूसरे स्ट्रक्चरल बदलाव को वारंटी के लिए जोखिम मानते हैं. ऐसे में जानिए यह कितना सही है और इसके लिए क्या नियम है.

सनरूफ लगवाने से पूरी वारंटी खत्म नहीं होती

आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाने से आमतौर पर सबसे बड़ा सवाल उस हिस्से से जुड़ी वारंटी पर होता है, जिस पर मॉडिफिकेशन का सीधा असर पड़ता है. अगर सनरूफ लगाने के दौरान कार की रूफ काटी गई और बाद में वहां से पानी रिसने लगा, रूफ में जंग लग गई या बॉडी से जुड़ी कोई समस्या आई, तो कंपनी उस नुकसान को वारंटी में लेने से मना कर सकती है. हालांकि इससे जरूरी नहीं कि इंजन या किसी ऐसे हिस्से की वारंटी भी अपने आप खत्म हो जाए जिसका इस मॉडिफिकेशन से कोई संबंध नहीं है.

रूफ की कटिंग बन सकती है बड़ी समस्या

फैक्ट्री से आने वाली कार की बॉडी और रूफ को एक खास स्ट्रक्चरल डिजाइन के हिसाब से तैयार किया जाता है. आफ्टरमार्केट सनरूफ के लिए इसमें कटिंग करने पर कैर बॉडी में बदलाव होता है. इसके अलावा सनरूफ की फिटिंग के दौरान सीलिंग और ड्रेनेज सिस्टम में भी बदलाव किया जाता है. अगर फिटिंग सही तरीके से न हो तो बारिश के पानी के केबिन में आने का खतरा बढ़ सकता है. वहीं लंबे समय में नमी के कारण कार के अंदर के इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स को भी नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां

कंपनियों की वारंटी पॉलिसी पर दें ध्यान

अलग-अलग कंपनियों की शर्तें अलग होती हैं. कई कंपनियां FAQ में कहती है कि स्टैंडर्ड फिटमेंट में बदलाव वारंटी को प्रभावित कर सकता है. वहीं कई कंपनियों की वारंटी पॉलिसी में भी modifications, alterations, tampering या improper repair से होने वाले नुकसान को कवरेज से बाहर रखा जाता है. कुछ कंपनियां तो वारंटी शर्तों में भी एक्सेसरीज और मॉडिफिकेशन से होने वाली खराबी को कवर नहीं करती. इसका यह मतलब नहीं है कि हर आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाने पर पूरी कार की वारंटी खत्म हो जाएगी, लेकिन सनरूफ से जुड़े या उसके कारण होने वाले नुकसान पर वारंटी क्लेम खारिज होने का खतरा जरूर रहता है.

कंपनी से लें लिखित जानकारी

अगर आप नई कार में ऐसा बदलाव कराने की सोच रहे हैं, तो सबसे सुरक्षित तरीका है कि पहले अपनी कंपनी के डीलर से लिखित में जानकारी लें. सिर्फ किसी एक्सेसरी शॉप के यह कहने पर भरोसा न करें कि वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कंपनी की लिखित अनुमति, एक्सेसरी की मंजूरी और फिटमेंट की शर्तों को संभालकर रखना बेहतर है.

इंश्योरेंस पर भी पड़ सकता है असर

सनरूफ लगाने से सिर्फ वारंटी ही नहीं, इंश्योरेंस का मामला भी सामने आ सकता है. कार में बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव कराने के बाद बीमा कंपनी को इसकी जानकारी देना जरूरी होता है. इसलिए मॉडिफिकेशन कराने से पहले अपनी पॉलिसी की शर्तें और इंश्योरर से जानकारी जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget