एक्सप्लोरर

Tata Punch: टाटा पंच में भी मिलेगा सनरूफ फीचर, सीएनजी पावरट्रेन से होगी लैस 

टाटा पंच में मौजूदा 1.2L NA 3-सिलेंडर इंजन के साथ CNG किट मिलेगा. ऐसा ही सेटअप अल्ट्रोज़ में भी मिलता है. पेट्रोल के साथ यह इंजन 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Tata Punch CNG: भारत में वाहन निर्माता कंपनियों ने सब 4 मीटर एसयूवी स्पेस के नीचे एक नया एसयूवी सेगमेंट तैयार किया है, जिसे माइक्रो एसयूवी सेगमेंट कहा जाता है. इस सेगमेंट में फिलहाल टाटा पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. पिछले महीने पंच की 11 हजार से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई है और यह भारत का 8वां सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन है. हालांकि इसको टक्कर देने के लिए सिट्रोएन और हुंडई बहुत कोशिश कर रही हैं और इसके लिए हुंडई ने हाल ही एक्सटर को बाजार में लॉन्च किया है. 

कैसी है टाटा पंच 

हुंडई एक्सटर एक बेहतरीन फीचर-पैक पैकेज है. इसमें सनरूफ और सीएनजी पावरट्रेन की सुविधा मिलती है. पंच को एक्सटर से मिलती कड़ी टक्कर को देखते हुए अब टाटा मोटर्स पंच को सीएनजी वर्जन में सनरूफ फीचर के लॉन्च करने वाली है, जिससे वह अपने सेगमेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर सके. टाटा पंच सीएनजी के वेरिएंट का देश में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. लेकिन इसके साथ ही कंपनी इसमें सनरूफ भी जोड़ने वाली है और सनरूफ वाली कारों की बाजार में अच्छी बिक्री भी होती है. अगर हम उदाहरण के तौर पर अल्ट्रोज़ को देखें, तो सीएनजी और सनरूफ से लैस वेरिएंट के लॉन्च के बाद इसकी बिक्री बढ़ी है और पिछले महीने इसकी 7,250 यूनिट्स की  बिकीं हैं. मोटर एरेना ने खुलासा किया कि पंच सीएनजी वेरिएंट अब उत्पादन के लिए तैयार है. टाटा मोटर्स, पंच के लिए अल्ट्रोज़ की तरह एक ट्विन सिलेंडर लेआउट देने वाली है. जिस कारण कार में बड़ा बूट स्पेस मिलता है. 

पावरट्रेन

टाटा पंच में मौजूदा 1.2L NA 3-सिलेंडर इंजन के साथ CNG किट मिलेगा. ऐसा ही सेटअप अल्ट्रोज़ में भी मिलता है. पेट्रोल के साथ यह इंजन 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि सीएनजी के साथ यह 72 बीएचपी की पावर और 102 एनएम का टॉर्क पैदा जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का एकमात्र विकल्प मिलेगा. 

मिलेगा सनरूफ

सामने आई नई जानकारियों के मुताबिक इसमें एक सनरूफ मिलेगा. टाटा मोटर्स लगभग सभी वेरिएंट के साथ सीएनजी का विकल्प देगी. अल्ट्रोज़ टॉप-स्पेक ट्रिम के साथ भी इसी तरह का पैटर्न देखने को मिलेगा. टाटा पंच कैमो एडिशन के साथ सीएनजी का विकल्प नहीं मिलेगा. जिन लोगों को सनरूफ वाली कार चाहिए, उन्हें एक्म्पलिश डैज़ल ट्रिम और उससे ऊपर के वेरिएंट्स को खरीदना होगा. हालांकि, केवल पेट्रोल और पेट्रोल+सीएनजी बाई-फ्यूल वेरिएंट में ही सनरूफ मिलेगा. अभी तक सेगमेंट में हुंडई एक्सटर ही एकमात्र ऐसी कार है जिसमें सनरूफ मिलता है. नई टाटा पंच से इसे तगड़ी टक्कर मिलेगी. सीएनजी और सनरूफ के साथ नई पंच की कीमत 1 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये तक अधिक होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :- नई किआ की माइलेज डिटेल्स आई सामने, जानिए 1 लीटर में कितना चलेगी यह एसयूवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ertiga की बढ़ेगी टेंशन, CNG में आ गई Kia की 7-Seater कार
Ertiga की बढ़ेगी टेंशन, CNG में आ गई Kia की 7-Seater कार
Car में Extra Passenger बैठाना पड़ेगा भारी, जानें कितना कटेगा Challan
Car में Extra Passenger बैठाना पड़ेगा भारी, जानें कितना कटेगा Challan
Pressure Washer से Car धोते हैं, इन जगहों पर भूलकर भी न मारें पानी
Pressure Washer से Car धोते हैं, इन जगहों पर भूलकर भी न मारें पानी
कार के टायर में कील घुस गई, तुरंत निकालें या छोड़ दें? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
कार के टायर में कील घुस गई, तुरंत निकालें या छोड़ दें? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget