एक्सप्लोरर

Kia Seltos Facelift: नई किआ की माइलेज डिटेल्स आई सामने, जानिए 1 लीटर में कितना चलेगी यह एसयूवी

इस मिड साइज एसयूवी को हाल में पेश हुई होंडा एलिवेट से टक्कर मिलेगी. होंडा एलिवेट पेट्रोल-एमटी के लिए 15.31kmpl और पेट्रोल-सीवीटी के लिए 16.92kmpl की माइलेज मिलने का दावा किया गया है.

Kia Seltos Facelift Mileage: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने हाल ही में देश में अपनी सेल्टोस एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है. इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ ढेर सारे एडवांस फीचर्स और एक नए 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है. अब, कंपनी ने सेल्टोस के हर इंजन और गियरबॉक्स के कॉम्बिनेशन के लिए माइलेज डिटेल्स का खुलासा किया है. सेल्टोस के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम मिलता है, जो फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाता है. 

किआ सेल्टोस फ्यूल एफिशिएंसी 

किआ सेल्टोस में सबसे पहले एक 1.5-लीटर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115hp पॉवर जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. के साथ उपलब्ध है. यह इस कार का एकमात्र ऐसा इंजन है जो तीन-पैडल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. कंपनी के अनुसार 1.5 पेट्रोल इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 17.0kpl का माइलेज देता है, जबकि CVT के साथ इसमें 17.7kpl का माइलेज मिलता है. 

टर्बो पेट्रोल इंजन 

इस एसयूवी में एक 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है, जो 160hp पॉवर के साथ अपने सेगमेंट में सबसे पॉवरफुल इंजन भी है. इसमें 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है. जिसमें क्रमशः 17.7kmpl और दूसरा 17.9kmpl की माइलेज मिलती है. यह पुराने 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन की तुलना में अधिक माइलेज देता है. 

डीजल इंजन

इस एसयूवी में 116 एचपी की पॉवर जेनरेट करने वाला एक 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है, जिसे 6-स्पीड iMT या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह सेल्टोस रेंज में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला इंजन है. डीजल-आईएमटी में 20.7kmpl और ऑटोमेटिक में 19.1 kmpl माइलेज का दावा किया गया है.

प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले किआ सेल्टोस का माइलेज 

इस मिड साइज एसयूवी को हाल में पेश हुई होंडा एलिवेट से टक्कर मिलेगी. होंडा एलिवेट पेट्रोल-एमटी के लिए 15.31kmpl और पेट्रोल-सीवीटी के लिए 16.92kmpl की माइलेज मिलने का दावा किया गया है, जो कि सेल्टोस से थोड़ी कम है. 

टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आने वाले प्रतिद्वंद्वियों की बात करें तो टाइगुन के 150hp पॉवर वाले 1.5-लीटर TSI इंजन के मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ क्रमशः 18.47kmpl और 17.88kmpl का माइलेज मिलता है. जबकि कुशाक में भी समान इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो मैनुअल और ऑटोमेटिक के साथ क्रमशः 17.95kmpl और 17.70kmpl के माइलेज का दावा किया गया है. 

डीजल इंजन के साथ इस सेगमेंट में क्रेटा एकमात्र एसयूवी है, और इसके मैनुअल के साथ 21.4kmpl और ऑटोमेटिक के साथ 18.5kmpl माइलेज का दावा किया जाता है. क्रेटा और सेल्टोस दोनों में एक ही डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाईराइडर में पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 27.97kmpl तक का माइलेज मिलता है.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा भारत में लाने वाली है दो नई कारें, एक एमपीवी और एक एसयूवी है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
E20 फ्यूल से E10 कार के रबर पार्ट्स हो रहे डैमेज, ARAI की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
E20 फ्यूल से E10 कार के रबर पार्ट्स हो रहे डैमेज, ARAI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
E20 फ्यूल पर छिड़ा बवाल, प्रस्ताव की बात पर भारत का इनकार तो भूटान से आया ये जवाब
E20 फ्यूल पर छिड़ा बवाल, प्रस्ताव की बात पर भारत का इनकार तो भूटान से आया ये जवाब
आम आदमी के लिए ये सस्ती कारें बचाएंगी हर महीने का भारी खर्च, कॉस्ट सिर्फ 2.68 रुपये प्रति KM
आम आदमी के लिए ये सस्ती कारें बचाएंगी हर महीने का भारी खर्च, कॉस्ट सिर्फ 2.68 रुपये प्रति KM

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget