एक्सप्लोरर

Tata Punch EV: जल्द भारत में लॉन्च होगी टाटा पंच ईवी, फीचर डिटेल्स आई सामने, शुरू हुई बुकिंग

टाटा पंच ईवी के कलर ऑप्शंस में ऑक्साइड डुअल-टोन, सीवीक डुअल-टोन, व्हाइट डुअल-टोन, ग्रे डुअल-टोन और रेड शामिल हैं. यह ईवी डीसी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है.

Tata Punch EV Details: 2023 में मजबूत ईवी बिक्री के दम पर जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद 2024 के लिए टाटा का पहला नया मॉडल भी ईवी होने वाला है. कई स्पाई शॉट्स और लंबे इंतजार के बाद, टाटा मोटर्स इस सप्ताह भारत में आधिकारिक तौर पर पंच ईवी को पेश कर सकती है. अब इसके बैटरी पैक और फीचर्स के बारे में कुछ ताजा डिटेल्स सामने आई हैं. साथ ही कंपनी ने इसकी बुकिंग ओपन कर दिया है. अगर आप भी टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदना चाहते हैं तो 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं.

पावरट्रेन, कलर और वेरिएंट 

टाटा पंच ईवी 4 कलर ऑप्शन और 4 वेरिएंट में उपलब्ध होगी. यह छोटी ईवी एसयूवी टाटा के जेन 2 ईवी आर्किटेक्चर के साथ एएलएफए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो कुछ बड़े अपडेटेड्स के साथ आईसीई से ईवी ट्रांसफॉर्मेशन है. इसमें एक लिक्विड-कूल्ड बैटरी और एक स्थायी चुंबक सिंक्रोनस मोटर मिलेगा, जो फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है. 

टाटा पंच ईवी फीचर्स

पंच ईवी स्मार्ट मॉडल में एलईडी हेडलैंप, स्मार्ट डिजिटल डीआरएल, मल्टी-मोड रीजेन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और 6 एयरबैग के साथ ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे. वहीं एडवेंचर मॉडल में क्रूज कंट्रोल, फ्रंट एलईडी फॉग लैंप, कॉर्नरिंग फंक्शन, 17.78 सेमी हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोहोल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और एक ज्वेल्ड कंट्रोल नॉब शामिल है. एक ऑप्शनल सनरूफ वेरिएंट भी उपलब्ध होगा. एम्पावर्ड मॉडल R16 डायमंड-कट अलॉय व्हील, एक एयर प्यूरीफायर, ऑटो-फोल्ड ORVM, एक 17.78 सेमी डिजिटल कॉकपिट, SOS फंक्शन, एक 26.03 हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-टोन बॉडी कलर और एक सनरूफ ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा. पंच ईवी एम्पावर्ड+ लग्जरी और भी ज्यादा फीचर्स से लैस होगी जिसमें लेदरेट सीटें, 360-डिग्री सराउंड-व्यू सिस्टम, ब्लाइंड-स्पॉट मिरर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, आर्केड.ईवी ऐप सूट, एक वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और एक 26 सेमी इंप्रेसिव डिजिटल कॉकपिट शामिल हैं.

टाटा पंच ईवी प्राइस, रेंज और बैटरी 

टाटा पंच ईवी के कलर ऑप्शंस में ऑक्साइड डुअल-टोन, सीवीक डुअल-टोन, व्हाइट डुअल-टोन, ग्रे डुअल-टोन और रेड शामिल हैं. यह ईवी डीसी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. अभी तक, टाटा ने पंच ईवी के लिए बैटरी, रेंज और कीमत का खुलासा नहीं किया है. इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से 13 लाख एक्स-शोरूम रुपये के बीच हो सकती हैं. पंच ईवी का मुकाबला भारतीय बाजार में सिट्रोएन ईसी3 से होगा. 

यह भी पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने जा रही है नई महिंद्रा एक्सयूवी 400 फेसलिफ्ट, इंटीरियर की डिटेल्स आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget