एक्सप्लोरर

Tata Curvv: इलेक्ट्रिक कर्व के 3-4 महीने बाद बाजार में आएगा डीजल-पेट्रोल वेरिएंट, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

लीक हुए पेटेंट से जानकारी मिलती है कि कर्व, टाटा का पहला मॉडल होगा जिसमें हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी) स्टीयरिंग व्हील के पीछे स्थित होगा. इसके अतिरिक्त, इसमें ADAS तकनीक भी शामिल होगी.

Tata Curvv Launch: टाटा कर्व देश में कंपनी का अगला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च होगा. इस कूप एसयूवी को हाल ही में दिल्ली में 2024 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्री-प्रोडक्शन अवतार में पेश किया गया. जिससे बाजार में इसकी चर्चा तेज हो गई है. 

कब होगी लॉन्च

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि कर्व ईवी वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने वाली है. इस इलेक्ट्रिक मॉडल के लॉन्च होने के 3-4 महीने के भीतर आईसीई (पेट्रोल और डीजल) वेरिएंट बाजार में आने की उम्मीद है. जिससे जुलाई और सितंबर के बीच इलेक्ट्रिक एसयूवी के आने का संकेत मिलता है, जबकि कर्व पेट्रोल और डीजल संस्करण 2024 के त्योहारी सीजन के आसपास बाजार में आने की उम्मीद है.

पावरट्रेन वेरिएंट - पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक

पावरट्रेन की बात करें तो, टाटा कर्व में कंपनी का लेटेस्ट 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे पिछले साल के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. 125PS का अधिकतम पावर आउटपुट और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाला यह इंजन मैनुअल (6-स्पीड) और DCT ऑटोमेटिक (7-स्पीड) ट्रांसमिशन दोनों के साथ उपलब्ध होगा. हाई प्रेशर डायरेक्ट इंजेक्शन तकनीक और एडवांस कंबशन सिस्टम के साथ, टाटा का नया पेट्रोल इंजन बेहतर एफिशिएंसी के लिए पूरी तरह से एल्यूमीनियम से बना है. 

एसयूवी के डीजल वर्जन में नेक्सन वाला इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5L ऑयल बर्नर 115bhp पॉवर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इलेक्ट्रिक मॉडल में, Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, यह एसयूवी एक फुल चार्ज पर 500 किमी से अधिक की रेंज देने में सक्षम है, हालांकि पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है. 

फीचर्स और इंटीरियर

लीक हुए पेटेंट से जानकारी मिलती है कि कर्व, टाटा का पहला मॉडल होगा जिसमें हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी) स्टीयरिंग व्हील के पीछे स्थित होगा. इसके अतिरिक्त, इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) तकनीक भी शामिल होगी, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. 

इस एसयूवी के फीचर लिस्ट में 360-डिग्री कैमरा, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील डिज़ाइन, एक पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एक फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है.

यह भी पढ़ें -

भारत की पहली मार्लबोरो रैप फॉक्सवैगन पोलो जीटी हुई स्पॉट, हो सकती है भारत में वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget