एक्सप्लोरर

Tata Curvv EV के लिए करना होगा अभी इंतजार, जानें कब होगी लॉन्च

Tata Curvv EV Expected to Launch: टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार कर्व ईवी जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाली है. टाटा कर्व ईवी की लॉन्चिंग के बाद इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट भी मार्केट में आएंगे.

Tata Curvv EV Launch Date: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों का ट्रेंड जारी है. मार्केट में एक-के-बाद-एक कई ईवी की लॉन्चिंग देखने को मिल रही है. वहीं टाटा मोटर्स भी जल्दी ही एक और इलेक्ट्रिक कार मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है. टाटा कर्व ईवी इंडियन मार्केट में जल्दी ही कदम रखेगी, लेकिन इस कार के चाहने वालों को थोड़ा और इंतजार करना होगा. 

टाटा कर्व ईवी एक मिड-साइज एसयूवी है. मिड-साइज एसयूवी में हाल ही में कई मॉडल की लॉन्चिंग देखने को मिली है. इन मॉडल्स ने मार्केट में आते ही धूम मचा दी थी. इस रेस में कई बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं. इन नई लॉन्च हुई कारों में हुंडई क्रेटा, होंडा एलीवेट, किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल शामिल हैं.

कब होगी टाटा कर्व लॉन्च?

टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग को लेकर काफी रोमांच बना हुआ है. ये कार इस साल 2024 के शुरुआती महीनों में लॉन्च होने वाली थी. लेकिन टाटा कर्व की लॉन्च अब जून में शिफ्ट हो गई है. टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार फेस्टिव सीजन में मार्केट में देखने को मिल सकती है. 

वहीं इस कार के पेट्रोल और डीजल वर्जन भी जल्द लॉन्च किए जाएंगे. सितंबर महीने में इन वर्जन का भी प्रोडक्शन शुरू हो सकता है. वहीं टाटा कर्व के ये वेरिएंट इस साल 2024 के आखिर में या अगले साल 2025 की शुरुआत में मार्केट में आ सकते हैं.

टाटा कर्व का पावरट्रेन

टाटा कर्व में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा मिल सकता है, जिससे 125 hp की पावर जेनेरेट होगी. इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी जुड़ा मिल सकता है. वहीं इसके डीजल वेरिएंट में नेक्सन का 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन लगा मिल सकता है. वहीं इस कार का ईवी वेरिएं में टाटा की जेनेरेशन 2  acti.ev आर्किटेक्चर पर बना हो सकता है. टाटा कर्व ईवी सिंगल चार्जिंग में 450 किलोमीटर से 500 किलोमीटर की रेंज में आ सकती है.

टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की धूम

टाटा मोटर्स ने कर्व के पहले इलेक्ट्रिक वेरिएंट को मार्केट में उतारने का फैसला किया है. इसे एक तरह की स्ट्रेटजी के तौर पर लिया जा सकता है. ये बताता है कि टाटा के इलेक्ट्रिक मॉडल्स ने सफलता हासिल की है. टाटा की नेक्सन ईवी और पंच ईवी इस समय भारतीय बाजार में मौजूद हैं. टाटा कर्व ईवी अपनी कंपनी की गाड़ियों के साथ ही मार्केट में आने वाली हुंडई क्रेटा ईवी और मारुति eVX को कड़ी टक्कर दे सकती है.

ये भी पढ़ें

Best Electric Car: भारतीय बाजार में धमाल मचा रहीं ये इलेक्ट्रिक कार, सस्ती-महंगी गाड़ियों का बेस्ट कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
कार चोरी की FIR में मामूली देरी पर क्लेम किया खारिज, अब देने होंगे 5 लाख!
कार चोरी की FIR में मामूली देरी पर क्लेम किया खारिज, अब देने होंगे 5 लाख!
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget