एक्सप्लोरर

Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज

16.9 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई Renault Duster हाइब्रिड, एक फुल टैंक में चलेगी 1400 किलोमीटर, 29 kmpl माइलेज और F1 टेक्नोलॉजी गियरबॉक्स के साथ फीचर्स भी हैं बेहद धांसू

मशहूर कार निर्माता कंपनी Renault ने आखिरकार अपनी बेहद लोकप्रिय SUV Duster को नए हाइब्रिड अवतार में भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इकसी शुरुआती कीमत से पूरे ऑटो बाजार को चौंका दिया है, क्योंकि यह न सिर्फ अन्य हाइब्रिड कारों से सस्ती है बल्कि माइलेज के मामले में भी काफी आगे है. नई Renault Duster Hybrid की कीमत 16.9 लाख रुपये से लेकर 19.4 लाख रुपये के बीच रखी गई है. ग्राहक इस दमदार SUV को मात्र 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं. 

क्या हैं इसके तीन शानदार वेरिएंट और कीमतें? 

कंपनी ने इस हाइब्रिड SUV को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में बाजार में उतारा है, जिनके नाम Evolution, Techno और Emotion हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Renault द्वारा घोषित की गई यह कीमतें केवल शुरुआती हैं. यह विशेष कीमतें केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए मान्य होंगी, जिन्हें इस साल 31 दिसंबर 2026 तक गाड़ी की डिलीवरी मिल जाएगी. इसके बाद कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है.

गियरबॉक्स और इंजन की नई तकनीक

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Mukti मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. यह कोई साधारण गियरबॉक्स नहीं है, बल्कि इसमें 2 इलेक्ट्रिक और 4 पेट्रोल गियर्स दिए गए हैं. यह आधुनिक तकनीक कार को चलाने के लिए कुल 6 अलग-अलग मोड्स देती है, जिसमें प्योर इलेक्ट्रिक, सीरीज हाइब्रिड, पैरेलल हाइब्रिड और पूरी तरह से पेट्रोल मोड शामिल हैं. 

इंजन की बात करें तो इसमें 1.8 लीटर का बड़ा पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 2 इलेक्ट्रिक मोटरों और 1.4 kWh के बैटरी पैक के साथ मिलकर काम करता है. यह पूरा सिस्टम मिलकर कार को 160 bhp की जबरदस्त कंबाइंड पावर देता है. रफ्तार के मामले में भी यह काफी तेज है और 9.1 सेकंड में 0 से 100 प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती हैॉ.

क्या सच में मिलेगा 29 Kmpl का माइलेज?

Renault Duster Hybrid का सबसे बड़ा USP इसका 29 Kmpl का माइलेज है. Renault का दावा है कि शहर के भीतर ड्राइविंग करते समय यह कार ज्यादातर समय सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर ही चलेगी, जिससे पेट्रोल की भारी बचत होगी. एक बार इसकी टंकी पूरी तरह फुल कराने पर यह कार 1400 किलोमीटर तक का लंबा सफर तय कर सकती है.

हालांकि, अगर हम रियल वर्ल्ड माइलेज की बात करें, तो ट्रैफिक और रास्तों को देखते हुए असल जिंदगी में 29 का माइलेज मिलना थोड़ा मुश्किल होता है, फिर भी, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कार असल सड़कों पर भी 20 kmpl+ से ज्यादा का माइलेज आसानी से दे देगी, जो इस साइज की SUV के लिए एक बेहतरीन आंकड़ा है.

यह भी पढ़ें: किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

लुक और केबिन के भीतर क्या बदला?

डिजाइन के मामले में कंपनी ने कुछ शानदार कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं. इसके फ्रंट ग्रिल के बीच में अब चमकने वाला DUSTER लोगो दिया गया है, जो रात के समय बेहद खूबसूरत लगता है. इसके साथ ही बेहतर राइडिंग के लिए कार के आगे और पीछे दोनों तरफ फ्रीक्वेंसी डैम्पर्स दिए गए हैं, और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं.

कार के केबिन को भी काफी प्रीमियम बनाया गया है. इसके टॉप Emotion वेरिेएंट में नई ड्यून ब्राउन लेदरेट सीट अपहोल्सट्री दी गई है, जिसमें आगे की सीटों पर वेंटिलेशन और 6-वे पावर एडजस्ट का फीचर मिलता है. वहीं इसके Techno वेरिएंट में डेजर्ट बेस सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ एक नए डिजाइन का हेडरेस्ट दिया गया है. अच्छी बात यह है कि हाइब्रिड तकनीक आने के बाद भी इसके केबिन स्पेस और बूट स्पेस में स्टैंडर्ड Duster के मुकाबले कोई खास कमी नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget